3 जून की रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम रही। आईपीएल 2025 के फाइनल में विराट कोहली की टीम आरसीबी ने पंजाब किंग्स की टीम को हराकर 18 साल बाद आईपीएल का पहला खिताब जीता। अरसों बाद विराट के हाथों आई इस ट्रॉफी के लिए मनोरंजन जगत के कई सितारे विराट को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, जो भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी हैं ने भी विराट कोहली को बधाई दी है। लेकिन चहल के लिए नहीं लिखा कोई संदेश।
आखिरकार जीत मिल गई
एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने बुधवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। इसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपने हाथों में आईपीएल की ट्रॉफी लिए टीम के साथ ग्राउंड पर जश्न मना रहे हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने कैप्शन दिया कि आखिरकार नंबर 18 यानी विराट कोहली ने ये ट्रॉफी जीत ली। बधाई विराट और उनकी टीम को।
धनश्री का क्रिकेट से रहा है गहरा नाता
विराट कोहली की टीम ने जिस टीम को हराया है उसका नाम पंजाब किंग्स है। इस टीम में कोरियोग्राफर धनश्री के पूर्व पति क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी हिस्सा हैं। वहीं आपको बताते चलें कि युजवेंद्र चहल साल 2014 से 2021 तक आरसीबी टीम का ही हिस्सा थे। हालांकि, चहल के साथ लंबे समय तक रहने के बाद भी धनश्री ने उन्हें और उनकी टीम पंजाब किंग्स को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह खबर भी पढ़ें:
IPL 2025: आरसीबी की जीत पर खुशी से झूम उठे विराट-अनुष्का, तस्वीरें देख बोले यूजर्स- ‘अब विराट के पास सब कुछ’
धनश्री के बारे में
चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन रिश्तों में कड़वाहट की वजह से साल 2025 में दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो गए थे। इस समय कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस अपने कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म 'भूल चूक माफ' में एक आइटम सॉन्ग 'टिंग लिंग सजना' में देखा गया है।