रवि किशन, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
ये कलाकार भी आएंगे नजर
‘धमाल 4’ में रवि किशन भी नजर आएंगे। वो फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। उनका भी लुक सामने आया है। उनके पोस्टर पर लिखा है, ‘शूटिंग के आखिरी दिन दिल चुराने के लिए, खजाना नहीं, वांटेड।’ उनके अलावा, कलाकारों में संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अगले साल ईद पर मचेगा ‘धमाल’
इसके साथ ही ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। अजय ने कैप्शन में लिखा है, ‘आज की ताजा खबर, गैंग द्वारा आपके लिए लाया गया, जो अब जल्दी ही लूटने आ रहे हैं आपका दिल और दिमाग। धमाल 4 ईद 2026 पर सिनेमाघरों में आएगी।’