फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office: मंडे टेस्ट में कैसी रही 'धमाल 4'? वीकएंड पर ताबड़तोड़ कमाई के बाद चौथे दिन रहा ऐसा हाल

Mon, 13 Jul 2026 08:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhamaal 4 Box Office Collection: फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड पर इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। जानिए मंडे टेस्ट में इसकी क्या स्थिति है?
विज्ञापन
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया। इसके बाद वीकएंड पर भी शानदार कलेक्शन जुटाया। वीकएंड के बाद आज सोमवार को इसका क्या हाल है? जानिए

विज्ञापन


Dhamaal 4 Review: खजाने की तलाश में निकली फिल्म, लेकिन कमजोर VFX और फीकी कॉमेडी ने बिगाड़ा खेल; पढ़िए रिव्यू

धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले तीन दिनों का कलेक्शन कितना?
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, अंजलि आनंद, रितेश देखमुख, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे सितारे हैं। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • दूसरे दिन शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन यानी रविवार को कमाई 28.50 करोड़ रुपये रही थी।
 

फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट में कितने कमाए?
वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन को झटका लगा है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज चौथे दिन 5.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकडे की शुरुआत के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज होती ही है। मगर, 'धमाल 4' की कमाई एकदम धड़ाम हुई है।

फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कितना हुआ टोटल नेट कलेक्शन?
इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 70.23 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। बता दें कि यह लोकप्रिय फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है। पहली फिल्म साल 2007 में आई थी। दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' साल 2011 में आई। तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' साल 2019 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

फिल्म 'धमाल 4' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी?
बता दें कि फिल्म ‘धमाल 4’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ है। मगर, दोनों ही फिल्में इसके सामने दम नहीं दिखा पाई हैं। बात करें ‘धमाल 4’ की कहानी की तो इसमें दिखाया गया है कि समुद्र में खजाने के सुराग हैं। समुद्र में समुद्री डाकू भी हैं। कुछ लोग खजाने की खोज में निकले हैं। इस पूरी सिचुएशन के साथ फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी देखने को मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें