फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: 'ट्रंप जी आपके भिखमंगे बेटे ने आपके मुंह...', PAK ने तोड़ा सीजफायर तो बोलीं देवोलीना

Sun, 11 May 2025 12:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

India And Pakistan Ceasefire: शनिवार शाम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का एलान किया गया। मगर, पाकिस्तानी सेना सीजफायर नहीं मानी। इस पर देवोलीन भट्टचार्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम devoleena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार शाम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का एलान किया गया। मगर, पाकिस्तानी सेना सीजफायर नहीं मानी। सीजफायर की घोषणा होने के चार घंटे से पहले ही पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें शुरू कर दीं। पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7:30 बजे सबसे पहले राजोरी के सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

देवोलीना ने तंज भरे अंदाज में किया पोस्ट
शनिवार की शाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का एलान किया। उन्होंने दावा किया  कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्विषराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी की। मगर, कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दी। इस पर देवोलीना ने तंज भरे अंदाज में पोस्ट शेयर किया है।



'आपके भिखमंगे बेटे ने आपके मुंह पर फिर कालिख पोत दी'
देवोलीना ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'ट्रंप जी आपके भिखमंगे बेटे ने आपके मुंह पर फिर से कालिख पोत दी।' इसके अलावा एक अन्य पोस्टे में देवोलीना ने लिखा है, 'कुत्ते की दुम कितना भी रस्सी से बांधकर सीधा करने की कोशिश करो। वो टेढ़ी की टेढ़ी ही रहेगी'। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) के तहत पाकिस्तान के लिए एक अरब डॉलर की रकम जारी करने की मंजूरी दी है। इसकी काफी आलोचना हुई है। देवोलीना ने भी इस पर आलोचना की है।
विज्ञापन

देवोलीना ने यूजर की लगाई क्लास
एक अन्य पोस्ट में देवोलीना ने एक पाकिस्तानी यूजर की क्लास लगा दी। दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी ने भारतीय सेना के समर्थन में पोस्ट शेयर किया। इस पर एक यूजर ने नकारात्मक टिप्पणी करते हुए उन्हें अपने मुस्लिम पति छोड़ने तक के लिए कह दिया। इस पर देवोलीना ने यूजर की क्लास लगाते हुए कहा, 'अब इनको फिक्र है मेरे काम की। जिनका खुद का कोई भरोसा नहीं। अरे जाकर अपना देश और टेरर कैंप संभाल। दो दिन में तेरी आर्मी इंटरनेशनल फंड से भीख मांगने पर आ गई है। मेरे पति की फिक्र में अपना खून मत जला, जो टेरेरिस्ट पाल रखे हैं अपने देश में उनको भारत सरकार के हवाले कर दे। बेचारे परेशान हो गए हैं मुझसे'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें