फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: ‘मुझे कमतर महसूस कराया गया…’, शाहिद के बयान पर भड़के नेटिजन्स, रणवीर-दीपिका को लगे कोसने

Sat, 25 Jan 2025 08:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहिद ने खुलासा किया कि उन्हें एक फिल्म के दौरान कमतर महसूस कराया गया। इसके बाद नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
शाहिद कपूर और रणवीर-दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘देवा’ के रिलीज के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस बीच अभिनेता का एक पॉडकास्ट इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस साक्षात्कार में उन्होंने कई चीजों पर चर्चा की, लेकिन नेटिजन्स उनके एक बयान पर काफी चर्चा कर रह हैं। इस बयान के चलते उन्होंने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कोसने लगे।

विज्ञापन

शाहिद ने कहा- ‘मुझे कमतर महसूस कराया गया’
अभिनेता ने शाहिद कपूर का राज शमनी के साथ एक पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, मुझे ऐसा महसूस कराया गया कि मैं कमतर हूं। मैं बहुत स्पेसिफिक नहीं घुसूंगा। एक कलाकार के रूप में, एक स्टार के रूप में, एक व्यक्ति के रूप में। मुझे ऐसी स्थिति में डाला गया के मुझे ये महसूस हुआ कि मैं कमतर हूं और ये मैं कभी स्वीकार नहीं करूंगा।”


यह खबर भी पढ़ें: Sky Force Box Office Collection Day 2: 'स्काई फोर्स' ने दूसरी दिन भरी ऊंची उड़ान, जानें शनिवार का कलेक्शन

विज्ञापन

नेटिजन्स ने रणवीर सिंह और दीपिका को कोसने लगे
हालांकि शाहिद ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन नेटिजेंस का दावा है कि वह ‘पद्मावत’ के अपने को-स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बारे में बात कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, "शाहिद कपूर ने बताया कि कैसे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ‘पद्मावत’ के समय उन्हें उनसे कमतर दिखाने के लिए पीआर गेम खेला। यह पति-पत्नी की जोड़ी न केवल खराब इंसान हैं, बल्कि सबसे खराब अभिनेता और को-स्टार भी हैं।" 


 
 

यह खबर भी पढ़ें: Veer Pahariya: स्काई फोर्स को लेकर ऑडियंस का रिएक्शन, वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर किया साझा


‘पद्मावत’ के रिलीज के सात साल पूरे
दिलचस्प बात यह है कि ये वीडियो तब वायरल हो रहे हैं, जब आज ‘पद्मावत’ ने अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिए हैं। इस बीच संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ 6 फरवरी 2025 को फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में शाहिद ने रानी पद्मावती के पति राजा रतन सिंह की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें