फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Patel: देव 'मंकी मैन' को लेकर हैं उत्साहित, बोले- फिल्म में वही दिखाया है जो भारत में इन दिनों घट रहा है

Mon, 25 Mar 2024 01:39 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


देव पटेल की फिल्म 'मंकी मैन' के लिए दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान देव पटेल की आंखों में आंसू आ गए थे। अब दर्शक बेसब्री से 'मंकी मैन' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
देव पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता देव पटेल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मंकी मैन' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। साथ ही साथ 'मंकी मैन' देव पटेल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म भी है। पिछले दिनों अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान देव 'मंकी मैन' के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


सुपरहीरो बन लेंगे बदला 
देव पटेल 'मंकी मैन' से पहले 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और 'लायन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। 'मंकी मैन' के बारे में बात करते हुए देव कहते हैं, 'मैं जब छोटा था तब से मुझे मेरे दादा जी और पिता जी रामायण और हनुमान की कहानियां सुनाया करते थे। मैंने जब फिल्म बनाने का निर्णय लिया तब मेरे दिमाग में वही पौराणिक कहानियां चल रही थीं। मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता था जिसमें हीरो अपने विश्वास के लिए गलत शक्तियों से लड़े और जीत कर आए।'

OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा कोर्टरूम ड्रामा से लेकर रोमांस तक का मजा, रवीना-रजनीकांत का चलेगा जादू
विज्ञापन


भारत में जो घट रहा फिल्म में वही दिखाया 
देव पटेल 'मंकी मैन' के बारे बातें जारी रखते हुए कहते हैं, 'हमने इस फिल्म में कुछ भी अलग नहीं दिखाया है। हम बस वही दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जो इन दिनों भारत में घट रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी फिल्म से किसी की भावना आहत नहीं हो।'
विज्ञापन


होरी खेलें रघुबीरा अवध में..., बिग बी ने दी होली की बधाई

'मंकी मैन' की रिलीज डेट 
देव पटेल की फिल्म 'मंकी मैन' के लिए दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान देव पटेल की आंखों में आंसू आ गए थे। अब दर्शक बेसब्री से 'मंकी मैन' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। देव पटेल की यह बहुचर्चित फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें