फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Patel: इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे देव पटेल, दिखाएंगे 1300 के दशक की अनोखी कहानी

Tue, 29 Apr 2025 03:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dev Patel Next Movie: अभिनेता से निर्देशक बने देव पटेल एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। ‘मंकी मैन’ की सफलता के बाद ये देव पटेल की बतौर निर्दशक अगली फिल्म होगी। जानिए क्या है फिल्म की कहानी।
विज्ञापन
देव पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और निर्माता-निर्देशक देव पटेल अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी फिल्मों में गंभीर मुद्दों पर बात करते हैं। देव पटेल अभिनेता के साथ-साथ निर्दशक की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। अब देव पटेल के अगले प्रोजेक्ट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। अभिनेता पीरियड एक्शन-थ्रिलर ‘द पीजेंट’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी संभालते नजर आएंगे।

मध्यकालीन भारत पर आधारित होगी फिल्म

विज्ञापन

‘द पीजेंट’ की कहानी मध्यकालीन भारत पर आधारित होगी। बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘मंकी मैन’ की सफलता और प्रशंसा के बाद देव पटेल थंडर रोड पिक्चर्स के साथ फिर से वापसी कर रहे हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, फिफ्थ सीजन और थंडर रोड के समर्थन से बन रही ‘द पीजेंट’ कथित तौर पर ‘ब्रेवहार्ट’, ‘जॉन विक’ और ‘किंग आर्थर’ से प्रभावित होगी।

यह होगी फिल्म की कहानी
‘द पीजेंट’ की कहानी 1300 के दशक के भारत के एक चरवाहे पर केंद्रित है, जो अपने समुदाय को नष्ट करने वाले भाड़े के शूरवीरों के एक गिरोह के खिलाफ भयंकर विद्रोह करता है। इस दौरान उसका एक ऐसा रूप सामने आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और वो इस तरह की कहानी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jr NTR Film: जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी, प्रशांत नील ने की फिल्म रिलीज की घोषणा, बताई तारीख

‘मंकी मैन’ को मिली थी काफी प्रशंसा
देव पटेल द्वारा निर्देशित पिछली फिल्म ‘मंकी मैन’ भी एक रिवेंज थ्रिलर थी। साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मंकी मैन’ को काफी सराहा गया था। फिल्म को भारत से लेकर विदेशों तक में काफी पसंद किया गया था। फिल्म में देव पटेल ने निर्देशन के साथ-साथ एक्टिंग भी की है। यह फिल्म अब पीकॉक टीवी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

यह खबर भी पढ़ें: Sequel Movies: इन फिल्मों के दूसरे भाग में बदल गईं अभिनेत्रियां, लिस्ट में 'रेड 2' का नाम भी शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें