फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डायरेक्टर ने कट चिल्लाया और मुझे गले लगा लिया'; 'देव-डी' की री-रिलीज पर अभय देओल ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Fri, 24 Apr 2026 03:46 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dev D Re-Release: अभय देओल अभिनीत फिल्म 'देव-डी' आज शुक्रवार 24 अप्रैल को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मौके पर अभय देओल ने फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।
विज्ञापन
देव-डी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2009 में फिल्म 'देव-डी' आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म में अभय देओल, कल्कि केकलां और माही गिल जैसे सितारे नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। आज 24 अप्रैल को जब फिल्म फिर से रिलीज हुई है तो अभय देओल ने फिल्म से जुड़ा एक रोचक किस्सा सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन

देव डी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कोई डायलॉग नहीं था हिस्से में, फिर भी किरदार में ढल गए
अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म की एक क्लिप शेयर की है। उनका कहना है कि इस क्लिप में उनके हिस्से कोई डायलॉग नहीं था। मगर, इसके बाद भी वे किरदार में इस कदर ढल गए कि खुद डायरेक्टर ने कट बोलकर उन्हें अपने गले से लगा लिया। 
विज्ञापन

अभय बोले- 'मैंने किरदार को हावी नहीं होने दिया'
अभय देओल ने पोस्ट में लिखा है, 'उसने कहा कि वह 'दिल्ली से है' तो मैंने कहा कि 'मैं यहीं से हूं'। 'देव-डी' डिजाइन के हिसाब से बहुत ज्यादा बोलने वाली फिल्म नहीं है, इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं थी कि इस सीन में मेरा कोई डायलॉग नहीं था। स्क्रिप्ट मुझे खाली देख रही थी, जबकि रसिका का कैरेक्टर देव से बात कर रहा था। इसलिए मैंने अपने कैरेक्टर को मुझ पर हावी होने दिया और उसे ये शब्द कहने में मदद की'।
 


एक टेक में सीन पूरा हो गया
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'डायरेक्टर ने कट चिल्लाया। वह मेरे पास आए और फिर मुझे गले लगा लिया'। उन्होंने पूछा, 'आपने कमरे के हर एलिमेंट को सीन में कैसे शामिल किया और इसे इतना कैज़ुअल कैसे दिखाया'? बाहर से तारीफ मिली और मुझे अपने बारे में अच्छा लगा। एक टेक और हमारा सीन हो गया। देव को अपनी आवाज मिल गई थी और मैं उसमें खो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें