डेनिस विलेन्यूवे -टिमोथी चालमेट- जेंडाया
- फोटो : सोशल मीडिया , आईएमडीबी
फिल्म निर्माता डेनिस विलेन्यूवे ने कहा है कि अब उनका ब्रेक खत्म हो गया है और वह अब वह फ्रैंक हर्बर्ट की 'ड्यून' यूनिवर्स के अगले भाग को फिल्माने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने 'ड्यून: मसीहा' का जिक्र करते हुए कहा कि वह अभी लेखन पर ध्यान दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म को 'ड्यून: पार्ट थ्री' न कहने की चेतावनी दी है। फिल्म निर्माता ने कहा कि उनके हिसाब से ड्यून: पार्ट वन और पार्ट टू, दोनों एक ईकाई की तरही ही हैं और ये कहानी खत्म गई है। उन्होंने आगे कहा कि ड्यून: मसीहा की कहानी लगभग 12 साल बाद की है, जहां पार्ट टू के किरदारों को छोड़ा गया था। हालांकि, इस बार उनकी यात्रा और कहानी अलग होगी, जबकि दुनिया वही है सिर्फ परिस्थितियां नई हैं।
जल्द कैमरे के पीछे आना चाहते हैं डेनिस विलेन्यूवे
विलेन्यूवे के मुताबिक ड्यून: मसीहा के लिए वापसी करने वाले केंद्रीय किरदार एटराइड्स के रूप में टिमोथी चालमेट हैं, जिनका फ़्रीमेन आदिवासी योद्धा चानी के रूप में जेंडाया, मार्गदर्शन करने की कोशिश करती है। निर्देशक ने कहा कि इन फिल्मों को बनने में बहुत समय लगता है, इसलिए यह कहना बेहतर नहीं है कि वह कब शूटिंग कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से, मुझे चुप रहना चाहिए।" विलेन्यूवे ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि वह पार्ट टू के बाद ब्रेक ले लेंगे और जंगलों पहाड़ों के बीच में कुछ समय बिताएंगे, लेकिन वास्तव में वो सब चीजें उनके अनुकूल नहीं थे और अब वह जल्दी से जल्दी कैमरे के पीछे वापस लौट जाएंगे।
Bigg Boss 18: अविनाश ने नॉनवेज खाना देने से किया इनकार, घर में हुआ हंगामा, फूट-फूट कर रोने लगीं शिल्पा शिरोडकर
20-25 अक्टूबर को बड़े पर्दे वापसी करेगी 'ड्यून: पार्ट टू'
'ड्यून: पार्ट टू' एक बेहतरीन सिनेमाई कलाकृति है, जो ब्लॉकबस्टर के रूप में पहचानी जाती है। इसकी सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें ड्यून: पार्ट टू की सफलता फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की द गॉडफादर पार्ट टू की कलात्मक और बॉक्स ऑफिस उपलब्धियों की याद दिलाती है और इसके भावनात्मक रिश्ते उन्हें डेविड लीन की लॉरेंस ऑफ अरेबिया की याद दिलाती है। दोनों ने ही सर्वश्रेष्ठ चित्र अकादमी पुरस्कार जीते हैं। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और लीजेंडरी पिक्चर्स 20-25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर वापसी के लिए लॉस एंजिल्स में चुनिंदा सिनेमाघरों में ड्यून: पार्ट टू को फिर से रिलीज कर रहे हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच वीकेंड का वार शूट करेंगे सलमान, बिग बॉस 18 के सेट पर हाई अलर्ट
कई अन्य परियोजनाओं पर भी दे रहे हैं ध्यान
अपने ब्रेक और ड्यून: मसीहा की तैयारी के बीच, विलेन्यूवे कई अन्य संभावित भविष्य की परियोजनाओं पर भी नजर रख रहे हैं। इनमें स्टेसी शिफ की मिस्र की रानी की 2010 की सबसे ज्यादा बिकने वाली जीवनी पर आधारित 'क्लियोपेट्रा' फिल्म शामिल है। क्रिस्टी विल्सन-केर्न्स इसकी कहानी लिख रही हैं। विलेन्यूवे ने बताया कि ये एक बहुत ही मुश्किल और शानदार परियोजना है। उन्होंने इसे बहुत महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि पहले इसका लेखन पूरा होना चाहिए, जो फिल्म के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है।
Akshay Kumar: सामने आई अक्षय की इस फिल्म की रिलीज डेट, जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर होगी आधारित