फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirai And Demon Slayer: जापानी फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ पर भारी 'मिराय', जानिए 13वें दिन दोनों फिल्मों का कलेक्शन

Wed, 24 Sep 2025 10:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Demon Slayer And Mirai Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ फिल्म 'मिराय' लगी है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज के 13वें दिन भी यह करोड़ो में कमाई कर रही है। वहीं, जापानी एनिमेशन फिल्म 'डेमन स्लेयर' इसके आगे डगमगाने लगी है। जानिए आज बुधवार को दोनों ने कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन
‘डेमन स्लेयर’ और 'मिराय' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म 'मिराय' ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है।  यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'जॉली एलएलबी 3' और 'निशानची' जैसी फिल्मों के सामने भी यह सिर उठाकर खड़ी है। 'मिराय' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। वहीं, इसी के साथ 12  सितंबर को रिलीज हुई जापानी फिल्म 'डेमन स्लेयर' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है।

विज्ञापन

मिराय - फोटो : x
13वें दिन भी करोड़ों में कमाई
फिल्म 'मिराय' ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले सप्ताह इसका कलेक्शन 65.1 करोड़ रुपये रहा। दूसरे हफ्ते भी इसकी शानदार कमाई जारी है। कल मंगलवार को 12वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को 13वें दिन इस फिल्म ने 1.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

Mirai Movie Review: कहानी और दमदार वीएफएक्स के भरोसे चलेगी ‘मिराय’; तेजा सज्जा का काम बढ़िया, कमजोर दिखा विलेन

मिराय - फोटो : एक्स
जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'मिराय'
फिल्म 'मिराय' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 83.66 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म अपनी लागत निकाल चुकी है। अब इसका लक्ष्य 100 करोड़ी बनना है। फिलहाल इसके कलेक्शन को देखते हुए संभव है कि 'मिराय' यह लक्ष्य पूरा कर लेगी।

डेमन स्लेयर - फोटो : X
'डेमन स्लेयर’ का कलेक्शन
जापानी एनिमेटिड फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ ने पहले सप्ताह दमदार कारोबार किया। वहीं, दूसरे सप्ताह की शुरुआत भी शानदार रही, मगर अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। कल मंगलवार को 12वें दिन फिल्म ने 95 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज बुधवार को 13वें दिन इसका कारोबार 58 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

डेमन स्लेयर - फोटो : X
'जॉली एलएलबी 3' से कमाई पर पड़ा असर
'डेमन स्लेयर' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 64.78 करोड़ रुपये हो गई है। 'डेमन स्लेयर’ में दर्शकों को एक्शन का डोज मिला है। वहीं, तेजा सज्जा अभिनीत ‘मिराय’ में भी एक्शन का तड़का है। वहीं, शुक्रवार 19 सितंबर को कॉमेडी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज हुई। 'डेमन स्लेयर’ और 'मिराय' की कमाई के प्रभावित होने की एक वजह 'जॉली एलएलबी 3' भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें