फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: गायक को लगा झटका! दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली अनुमति; पुलिस ने बताई वजह

Thu, 22 Oct 2026 02:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 30 अक्तूबर से दिलजीत का 'ऑरा इंडिया टूर' शुरू होने वाला था।
  • इसकी शुरुआत दिल्ली से होने वाली थी। 
  • दिल्ली पुलिस ने इस कॉन्सर्ट को अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ अपने अपकमिंग  'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस टूर की शुरुआत दिल्ली से करने वाले थे। मगर इस टूर को झटका लगा है। 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन


क्यों नहीं मिली कॉन्सर्ट को अनुमति?
दक्षिण जिले के डीसीपी कार्यालय की तरफ से बुकमायशो को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, दिलजीत के 'ऑरा इंडिया टूर' के दिल्ली के आयोजन के अनुरोध की समीक्षा की गई, मगर इसे मंजूरी नहीं दी जा सकी। पत्र में खतरे से जुड़ी कुछ खास जानकारियों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा, त्योहारों के इस मौसम में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों के साथ-साथ दूसरी चिंताओं का भी उल्लेख किया गया है।

यह फैसला उन प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है, जो इस लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम और टिकट के बारे में अभी और जानकारी आना बाकी है।
विज्ञापन
Trending Videos

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
सिंगर ने रचा इतिहास
इससे पहले गायक दिलजीत दोसांझ 'ऑरा वर्ल्ड टूर' को लेकर चर्चा में थे। यह टूर अप्रैल 2026 में उत्तरी अमेरिका से शुरू हुआ था। इस दौरान उन्होंने मशहूर वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म किया था। यह कॉन्सर्ट काफी चर्चा में रहा। यहां मुख्य कलाकार के तौर पर परफॉर्म करने वाले दिलजीत पहले पंजाबी और भारतीय कलाकार बने।

418: प्रशांत नील की फिल्म के ट्रेलर ने बदला खेल, अब चार भाषाओं में होगी रिलीज; दुनियाभर के दर्शक लेंगे आनंद

विज्ञापन

फिल्म 'बॉर्डर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
  • दिलजीत दोसांझ गायक होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं।
  • हाल ही में वह पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में नजर आए थे।
  • इससे पहले वह बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे।
  • इसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार थे।
  • बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें