फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umrao Jaan: उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना, बोले- इसे आज बनाना मुश्किल

Wed, 02 Jul 2025 09:20 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Umrao Jaan Special Screening: रेखा की उमराव जान अपनी री-रिलीज के बाद से लगतार चर्चाओं में बनी हुई है। अब दिल्ली में हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने फिल्म की तारीफ की है।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फर अली द्वारा निर्देशित रेखा की क्लासिक फिल्म ‘उमराव जान’ री-रिलीज होकर इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। इस फिल्म को आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर जैसे कई स्टार्स ने सराहा और लोगों से इसे देखने की अपील की है। अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा की ‘उमराव जान’ की जमकर तारीफ की है।

एलजी ने की फिल्म की जमकर तारीफ

विज्ञापन

उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिल्ली में हुई ‘उमराव जान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ फिल्म के निर्देशक मुजफ्फर अली भी मौजूद रहे। इस दौरान फिल्म देखने से पहले एलजी ने बताया कि उन्होंने निर्देशन, कहानी, गाने और बोल के कारण ‘उमराव जान’ को अनगिनत बार देखा है। वहीं स्क्रीनिंग के बाद एएनआई से बात करते हुए एलजी ने ‘उमराव जान’ की तारीफ करते हुए इसे एक अनोखी फिल्म बताया। उन्होंने कहा, “44 साल पहले मुजफ्फर अली द्वारा बनाई गई ‘उमराव जान’ इतनी अनूठी फिल्म बन गई है कि आज के समय में इसे बनाना बहुत मुश्किल है। यह ऐसी फिल्म है जिसमें हर किरदार ने अपनी भूमिका निभाई है। इस फिल्म में संगीत, गीत, निर्देशन, सब कुछ अनूठा है। ये अभिनेत्री रेखा के करियर की एक सफल फिल्म है।”

इस फिल्म ने दिलाई रेखा को पहचान
आगे फिल्म और रेखा की तारीफ करते हुए उपराज्यपाल ने कहा, “यह कहना गलत नहीं होगा कि रेखा इसी फिल्म से रेखा बनीं। मुझे यकीन है कि यह फिल्म आने वाले वक्त में मील का पत्थर साबित होगी, जिसे मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा याद रखा जाएगा।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Janhvi Kapoor: 'मेरी पेदम्मा उमराव जान के लिए' जान्हवी कपूर का रेखा के लिए प्यारा पोस्ट; शेयर किया खास लुक

मुजफ्फर अली ने ‘उमराव जान’ को बताया टाइमलेस
इस दौरान निर्देशक मुजफ्फर अली ने ‘उमराव जान’ को टाइमलेस और एजलेस बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इस फिल्म की कोई उम्र, कोई सीमा नहीं है। यह 150 साल पहले के समय के लिए बनाई गई थी। इसलिए यह एक ऐतिहासिक फिल्म थी और यह उस दौर के हिसाब से बनी है। यह आज भी उतनी ही रेलिवेंट है जितनी उस दौर की रही होगी। यह फिल्म मेरे लिए पुरानी यादों और कड़ी मेहनत से भरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें