फिल्म उदयपुर फाइल्स के बारे में बताते प्रोड्यूसर अमित जानी। अमर उजाला
अगले फैसले तक लगी रहेगी फिल्म पर रोक
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर तब तक रोक लगी रहेगी जब तक इस मामले पर केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) कोई फैसला नहीं ले लेते। फिल्म के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरफ से संशोधन आवेदन जारी किया गया है।
अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने का फैसला जमीयत उलेमा-ए-हिंद और प्रशांत टंडन की तरफ से दायर उस याचिक पर सुनवाई करने के बाद लगाया, जिसमें उन्होंने सीबीएफसी की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट देने के फैसले को चुनौती दी थी।
याचिकर्ताओं ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि फिल्म की रिलीज से भाईचारे पर फर्क पड़ेगा और पब्लिक के लिए खतरा पैदा होगा।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' साल 2022 में हुए कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है। कन्हैया लाल राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर थे। उन पर इल्जाम था कि उन्होंने भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसके बाद कथित तौर पर उनका कत्ल कर दिया गया था। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।