फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के दमदार रोल में दिखीं शेफाली शाह, हुमा कुरैशी ने 'दिल्ली क्राइम 3' में डाली जान; देखें पूरी स्टारकास्ट

Thu, 13 Nov 2025 08:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Crime Season 3: चर्चित वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' रिलीज हो गई है। सीरीज पर दर्शक मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं इसमें किन लोगों ने अहम किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम सीजन 3 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 आज रिलीज हो गई है। दर्शकों ने इसके दो सीजन काफी पसंद किए। अब इसका तीसरा सीजन आया है। इस सीरीज की कहानी बाकी दो सीरीज से अलग होगी। सीरीज में लीड रोल शेफाली शाह ने निभाया है। उनके अलावा कौन-कौन होगा सीरीज का हिस्सा? मिलिए पूरी स्टारकास्ट से।
विज्ञापन
Trending Videos

शेफाली शाह - फोटो : यूट्यूब
शेफाली शाह
'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में शेफाली शाह ने डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी का दमदार किरदार निभाया है। वह सीरीज में केस की जांच पड़ताल करती हुई नजर आती हैं। सीरीज में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस किया है।

हुमा कुरैशी - फोटो : यूट्यूब
हुमा कुरैशी
सीरीज में हुमा कुरैशी ने बड़ी दीदी का किरदार निभाया है। यह एक नेगेटिव किरदार है। उनके किरदार ने 'दिल्ली क्राइम 3' की अहमियत बढ़ा दी है। 

रसिका दुग्गल - फोटो : यूट्यूब
रसिका दुग्गल
रसिका दुग्गल ने शुरु से ही 'दिल्ली क्राइम' में अहम किरदार निभाया है। उन्होंने सीरीज में एसीपी नीति सिंह का किरदार निभाया है। वह दिल्ली में एक केस की छानबीन करती हैं।

राजेश तैलंग 
राजेश तैलंग ने सीजन 3 में भूपिंदर सिंह का किरदार निभाया है जो एक पुलिस अफसर हैं। इस किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है।

सयानी गुप्ता
'दिल्ली क्राइम' सीरीज 3 में सयानी गुप्ता नया चेहरा हैं। इससे पहले उन्हें दोनों सीरीज में नहीं देखा गया। इसके अलावा सीरीज में मिता वशिष्ठ, गोपाल दत्त और जया भट्टाचार्य जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन

क्या है कहानी?
तनुज चोपड़ा निर्देशित यह सीजन भी पिछले सीजन की तरह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें मानव तस्करी की कहानी दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि नॉर्थ ईस्ट से ट्रक में लड़कियों को भर कर नौकरी के नाम पर दिल्ली और हरियाणा में तस्करी करने के लिए लाने की साजिश होती है। वहीं दिल्ली में एसीपी नीति सिंह एक बीमार लड़की के केस की जांच पड़ताल करती हैं। ये दोनों मामले आपस में टकरा जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें