फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका सिंह ने शो के लिए अपनाया नया लुक, यूजर्स को आई भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की याद; देखें वायरल वीडियो

Fri, 22 May 2026 05:05 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Singh Viral Video: अभिनेत्री दीपिका सिंह अपने एक नए वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह एक क्रिकेटर के गेटअप में हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
दीपिका सिंह, अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दीपिका सिंह टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं। अभिनय के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह अपने आप से जुड़ी कई लेटेस्ट अपडेट भी शेयर किया करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस ने इस पर कमेंट्स किए हैं।
विज्ञापन

दीपिका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@DeepikaSing
वीडियो में क्या है?
दीपिका सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह एक क्रिकेटर के गेटअप में हैं। मेकअप कराते हुए वह काफी खुश हैं। वह मैदान पर बैटिंग और बॉलिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है 'मंगल का नया अंदाज। मंदीप पा जी का स्वैग। बोलो तारा रारा। रात में लगेगी आग। 9:30 बजे।'
 

यूजर्स को पसंद आया दीपिका का लुक
इस वीडियो को दीपिका सिंह के फैंस पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से जोड़ा है। एक यूजर ने लिखा है 'क्यूट सरदार जी। आप बहुत अच्छी हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'अब तक की सबसे क्यूट सरदार।' एक और यूजर ने लिखा 'मेरी मंगल कितनी क्यूट लग रही है।' एक और यूजर ने लिखा 'एक तो तेरी शक्ल ही इतनी खूबसूरत लग रही है। और तू कारनामे भी ऐसे करती है।' एक और यूजर ने लिखा 'फूला हुआ अर्शदीप सिंह।'



किस शो में नजर आएंगी दीपिका?
आपको बता दें कि दीपिका सिंह टीवी शो 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आती हैं। बताया जाता है कि वह अपकमिंग शो में क्रिकेट खेलती हुई नजर आएंगी। नए शो में उनका नया लुक कुछ इसी तरह का होगा। यह एपिसोड कलर्स टीवी पर आज रात 9:30 बजे आएगा।
विज्ञापन

दीपिका सिंह का काम
दीपिका सिंह टीवी शो 'दीया और बाती हम' से काफी मशहूर हुईं। इसके बाद वह कई शोज में नजर आईं। इन दिनों वह 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आती हैं।
टीवी शो के अलावा दीपिका सिंह पंजाबी फिल्म 'वर्क वेदर वाइफ' और हिंदी फिल्म 'टीटू अंबानी' में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें