फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: दीपिका पादुकोण को अब मिला विद्या बालन का साथ, 8 घंटे शिफ्ट वाली बात पर दिया रिएक्शन

Tue, 22 Jul 2025 11:53 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidya Balan on Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले महिलाओं के लिए 8 घंटे वाली शिफ्ट को लेकर बयान दिया था जिसपर उन्हें इंडस्ट्री के लोगों की तरफ से सपोर्ट मिला था। अब विद्या बालन ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
दीपिका-विद्या - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फिल्म 'स्पिरिट' से हटाए जाने की खबरों ने फिल्म इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी थी। इस पर रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने मां बनने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट करने की बात कही थी, जिसपर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा नाराज हो गए थे और इसी के चलते उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन


इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद जहां कई लोगों का उन्हें साथ मिला तो बहुत से लोगों ने प्रोफेशन का हवाला देते हुए ये भी कहा था कि इसमें किसी के भी काम करने के घंटे पहले से ही निर्धारत नहीं किए जा सकते। अब अभिनेत्री विद्या बालन ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विद्या बालन ने 8 घंटे शिफ्ट पर क्या कहा?
'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से बातचीत करते हुए विद्या बालन ने इस मामले पर अपनी राय रखी और दीपिका का साथ दिया। विद्या बालन का कहना है कि आज की दुनिया में हर सेक्टर महिलाओं को बनाए रखने के लिए फ्लेक्सिबल काम के घंटे अपना रहा है, तो फिर फिल्म इंडस्ट्री क्यों पीछे रहे? उन्होंने ये भी कहा कि एक मां को काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने के लिए ये बेहद जरूरी है कि उसके लिए काम करने के घंटों में रियायत दी जाए।
विज्ञापन


ये खबर भी पढें: Sanjay Dutt: 'लव यू हमेशा', संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को दी जन्मदिन की प्यारी बधाई; सेलेब्स ने किए कमेंट्स

विद्या ने भी दीपिका का दिया साथ 
हालांकि विद्या खुद अभी मां नहीं बनी हैं, लेकिन वो मानती हैं कि ये मांग एकदम जायज है। उनका कहना है कि वो खुद 12 घंटे की शिफ्ट में काम करने को तैयार रहती हैं, क्योंकि उनके पास अभी कोई पारिवारिक जिम्मेदारी नहीं है। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि हर महिला की परिस्थिति अलग होती है और खासतौर पर मां बनने के बाद महिला के शरीर और मानसिकता में जो बदलाव आते हैं, उन्हें समझा जाना चाहिए।

विक्रांत मैसी ने भी दिया था साथ 
इस बहस में विक्रांत मैसी भी शामिल हुए थे। उन्होंने दीपिका की मांग का समर्थन करते हुए कहा था कि एक यंग मां के तौर पर दीपिका को ये सुविधा मिलनी चाहिए। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर कोई कलाकार दिन के 12 घंटे काम नहीं कर सकता, तो उन्हें अपनी फीस में कटौती करने को भी तैयार रहना चाहिए, क्योंकि ये पूरी तरह एक ‘गिव एंड टेक’ मामला है।

दीपिका के सपोर्ट में उतर चुकीं ये अभिनेत्रियां
इस मुद्दे पर काजोल और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार भी दीपिका के पक्ष में बयान दे चुके हैं। उनका कहना है कि अगर महिलाएं फिल्मों में काम करना जारी रखें और साथ ही अपने मातृत्व को भी संजोएं, तो इसके लिए फिल्म इंडस्ट्री को भी कुछ बदलाव लाने होंगे। बता दें बॉलीवुड में लंबे समय से 12 घंटे की शिफ्ट सामान्य मानी जाती है। लेकिन बदलते समय के साथ-साथ ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये काम का तरीका अब भी सही है, खासकर तब, जब महिलाएं परिवार और करियर दोनों को एक साथ आगे लेकर चलना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें