फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone-Dua Padukone: बेटी दुआ को सीने से लगाए दिखीं दीपिका, नन्ही परी का छिपाया चेहरा

Mon, 09 Dec 2024 04:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone-Dua Padukone: दीपिका पादुकोण को दिलजीत दोसांझ के कान्सर्ट के बाद मुंबई लौटने पर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनके साथ उनकी बेटी दुआ भी नजर आईं।
 
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के साथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेंगलुरु में गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अभिनेत्री ने कॉन्सर्ट को खूब एन्जॉय किया। दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद अब अभिनेत्री मुंबई लौट आई हैं। इस दौरान उन्हें अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को सीने लगाए रखा और उनका चेहरा भी छिपाती नजर आईं।
विज्ञापन


 

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ के साथ - फोटो : एएनआई
बेटी दुआ के साथ हुईं स्पॉट
पैपराजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, दीपिका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए मुंबई के कलिना हवाई अड्डे से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री एक साधारण लाल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपनी छोटी बच्ची को गोद में उठाया हुआ था।
Chiranjeevi On Pushpa 2: चिरंजीवी ने पुष्पा 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता का मनाया जश्न, अल्लू के साथ वायरल हुई तस्वीर

 

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @vrs2001
दिलजीत के कॉन्सर्ट में थिरकीं दीपिका
दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान दीपिका मंच पर शामिल हुईं। इस दौरान दिलजीत ने अभिनेत्री की तारीफ की। उन्होंन उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, "हमने उन्हें बड़े पर्दे पर देखा है, बहुत खूबसूरत। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। आपको गर्व होना चाहिए, हम सभी को गर्व है।” दीपिका ने दिलजीत के हिट ट्रैक 'लवर्स' पर उनके साथ थिरकते हुए वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। 
 
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम - फोटो : इंस्टाग्राम
दीवाली पर बेटी के नाम का किया खुलासा
दिवाली पर दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी का परिचय दुनिया से करवाया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह बताया। 2018 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 8 सितंबर, 2024 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को आखिरी बार 'सिंघम अगेन' में एक साथ देखा गया। फिल्म में दीपिका ने लेडी सिंघम का किरदार निभाया है और रणवीर सिंह ने सिंबा की भूमिका दोहराते हुए नजर आए हैं। 
Dia Mirza: बॉलीवुड सितारों ने दीया मिर्जा पर जमकर लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें