बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस और इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक और शाही अंदाज से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित हुए कार्टियर के हाई ज्वेलरी इवेंट में दीपिका का रेड कारपेट लुक सबका दिल जीत ले गया। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स दीपिका की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे।
दीपिका ने पहना गले में रॉयल हार
रेड कलर की एलीगेंट ड्रेस और कार्टियर की शानदार ज्वेलरी में सजी दीपिका ने जैसे ही इवेंट में एंट्री ली, कैमरे खुद-ब-खुद उनकी ओर घूम गए। बालों को सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में सेट कर उन्होंने अपने लुक को और भी रॉयल टच दिया। इस हाई प्रोफाइल गाला में हॉलीवुड की अभिनेत्री जोई सल्डाना समेत कई बड़े सितारे भी मौजूद थे, लेकिन दीपिका का जलवा सबसे अलग और दमदार रहा।
दीपिका ने क्या पहना?
दीपिका ने आशी स्टूडियो का 2 साल पुराना फ्लोर लेंथ अटायर पहना। उन्होंने ओवर साइज जैकेट कैरी की, जिसका ड्रैमेटिक और ओवरसाइज स्टाइल परफेक्ट नजर आया। स्टाइल के साथ अटायर का रेड कलर भी उनके एलिगेंस को डबल कर गया। उनके 58 कैरेट के हार ने भी सभी का ध्यान खींचा।
ये खबर भी पढ़ें:
Deepika Padukone: ‘अपने फैसले पर टिके रहना मुझे सुकून देता है’, ‘स्पिरिट’ विवाद के बीच बोलीं दीपिका पादुकोण
इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड का चेहरा बनीं एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में एक बड़ी छलांग लगाते हुए एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड का पहला भारतीय चेहरा बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद से ही उन्होंने भारत को फैशन और लग्जरी की दुनिया में एक अलग मुकाम दिलाया है। आज वो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और स्टाइल की पहचान बन चुकी हैं।
दीपिका के लुक पर फैंस का रिएक्शन
फैंस का कहना है कि दीपिका पादुकोण सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं बल्कि एक ट्रेंडसेटर हैं, जो हर बार अपने अंदाज से फैशन वर्ल्ड में नया स्टैंडर्ड सेट करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘ये है असली रॉयल लुक!’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हर बार दीपिका खुद को ही पीछे छोड़ देती हैं।’