फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: प्रभास की फिल्म छोड़ दीपिका ने थामा इस साउथ स्टार का दामन, आठ घंटे ही एक दिन में करेंगी काम

सार

Deepika Padukone New Movie: संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की चर्चाओं के बीच दीपिका पादुकोण के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। जानिए कौनसी है वो फिल्म।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण की निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से खटक गई है। वह अब उनकी फिल्म ‘स्पिरिट’ में शायद ही काम करें क्योंकि दीपिका के अब एक दिन में सिर्फ आठ घंटे ही काम करने के नए नियम से संदीप खुश नहीं थे। ‘स्पिरिट’ की डेट्स दीपिका ने फिल्म ‘जवान’ के अपने निर्देशक एटली की झोली में डाल दी हैं, जो जल्द ही अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ एक मेगा बजट फिल्म करने जा रही हैं।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘एनिमल’ के बाद इसके निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा अब तक दूसरी फिल्म शुरू नहीं कर पाए हैं। लोगों को इसकी सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार है लेकिन उससे पहले संदीप का वादा प्रभास के साथ फिल्म ‘स्पिरिट’ पूरी करने का है। इस फिल्म की शूटिंग बीते साल ही शुरू हो जानी थी, लेकिन दीपिका के मां बनने की खबरें आने के बाद संदीप ने इस फिल्म की शूटिंग आगे के लिए टाल दी।

अब दीपिका के मां बनने के बाद जो पहली फिल्म शुरू होनी थी, उसमें सबसे पहले ‘स्पिरिट’ का ही नंबर था। फिल्म के निर्माता इस फिल्म के लिए दीपिका को 20 करोड़ रुपये देने की बात भी मांग गए थे, लेकिन चूंकि संदीप रेड्डी वंगा का काम करने का स्टाइल अलग है तो दीपिका पहले से ही कुछ बातें लिखित में चाह रही थीं। जानकारी के मुताबिक दीपिका ने एक दिन में सिर्फ आठ घंटे ही काम करने की शर्त रखी और ये भी कि वह तेलुगु में अपनी डबिंग नहीं करेंगी।

यह खबर भी पढ़ेंः Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं दीपिका? इस वजह से हो गई फिल्म से छुट्टी
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चर्चाओं के मुताबिक इसी के बाद संदीप रेड्डी वंगा ने फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए किसी दूसरी हीरोइन की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच पता ये भी चला है कि निर्देशक एटली को दीपिका की खाली हुई तारीखों का पता चला तो वह अपनी अगली फिल्म का प्रस्ताव लेकर उनके पास न सिर्फ पहुंचे बल्कि उन तारीखों पर दीपिका की हां भी ले आए हैं। ये फिल्म एटली इसी साल के आखिर में शुरू करने वाले हैं।

शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ बनाने वाले एटली इसी फिल्म में दीपिका के साथ भी काम कर चुके हैं। दोनों के बीच की ट्यूनिंग भी बढ़िया है और चूंकि एटली पूरी तैयारी के साथ शूटिंग करते हैं तो बताते हैं कि एक शिफ्ट में उनके सेट पर लीड हीरो या हीरोइन के लिए चार घंटे से ज्यादा का काम होता नहीं है। दीपिका भी यही चाहती हैं कि उनके काम के घंटे उनके सेट पर पहुंचने के समय से गिने जाएं न कि पहला शॉट शुरू होने के समय से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें