फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का मनाया पहला जन्मदिन, खुद से तैयार किया केक; शेयर की तस्वीर

Wed, 10 Sep 2025 11:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone Daughter Dua 1st Birthday: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ एक साल की हो गई हैं, जिनका जन्मदिन एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से मनाया।

विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बेटी के लिए खुद अपने हाथों से केक तेयार किया। आइए देखें अभिनेत्री ने क्या किया पोस्ट। 

तैयार किया चॉकलेट केक

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ मंगलवार को एक साल की हो गई। इसके एक दिन बाद, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के पहले जन्मदिन के जश्न की प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें घर का बनाया हुआ चॉकलेट केक नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

 

दीपिका ने कहा- ये मेरी प्रेम भाषा है
अभिनेत्री ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने गुब्बारे इमोजी में लगाए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे से मिलीं जैकलीन, दिखाई दरियादिली; सर्जरी का उठाया खर्च

विज्ञापन


भूमि पेडनेकर ने दिखाया प्यार
इस तस्वीर के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में सितारों से लेकर फैंस तक की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके साथ ही यूजर्स ने भी दीपिका की बेटी को बर्थडे विश किया। साथ ही लोगों ने केक को भी पसंद किया। 

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक एटली की अगली फिल्म में वे नजर आएंगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है और अस्थाई तौर पर इसे ‘AA22XA6’ कहा जा रहा है। मेकर्स ने एनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण को तलवारबाजी करते देखा जा रहा था। इससे साफ हो गया है कि अभिनेत्री इस फिल्म में एक्शन अवतार में दिखेंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें