फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटा एआई की नई आवाज बनीं दीपिका पादुकोण, अचीवमेंट्स पर फैंस हुए गदगद

Wed, 15 Oct 2025 10:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone Becomes New Voice of Meta AI: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मेटा एआई के लिए आवाज देती दिखीं। एक्ट्रेस की इस अचीवमेट्स पर उनके फैंस काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताती हैं कि वह मेटा एआई की नई आवाज बन रही हैं। इस वीडियो पर दीपिका के फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। दीपिका भी वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


दीपिका ने रिकॉर्डिंग का वीडियो किया शेयर 
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं, ‘मैं मेटा एआई की नई आवाज हूं। क्या आप तैयार हैं?’ इसके बाद वह अपनी आवाज के अलग-अलग सैंपल रिकॉर्ड करती हैं। इस प्रोसेस को दीपिका ने काफी एंज्वॉय किया। 

 

ये खबर भी पढ़ें: 8 घंटे होते ही बीच शॉट मेकअप निकाल पैकअप कर लेते हैं अक्षय, अभिषेक बच्चन का खुलासा, नेटिजन्स को याद आईं दीपिका

फैंस ने दिए दीपिका की अचीवमेंट पर रिएक्शन 
दीपिका की वीडियो पर उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता हैं, ‘यह बड़ी बात है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नया दिन, नई उपलब्धि।’ एक अन्य फैन ने कमेंट लिखा, ‘आपकी आवाज बहुत अच्छी है।’ इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने दीपिका के वीडियो पर किए हैं। 
विज्ञापन

शाहरुख और अल्लू अर्जुन के साथ कर रही हैं फिल्में 
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ कर रही हैं। इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'AA22xA6' है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें