फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: न आलिया भट्ट; न प्रियंका चोपड़ा, ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका पादुकोण

Thu, 03 Jul 2025 08:42 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hollywood Walk Of Fame 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भारत का नाम ऊंचा कर दिया है। एक्ट्रेस पहली भारतीय बन गई हैं जिन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में शामिल किया गया है।  
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित कर दिया है। जी हां, हॉलीवुड की प्रतिष्ठित ‘वॉक ऑफ फेम’ लिस्ट में उनका नाम शामिल कर लिया गया है और इस सम्मान के साथ वो पहली भारतीय बनी हैं जिन्हें ये वैश्विक पहचान मिली है। खास बात ये है कि ये उपलब्धि उन्होंने हाल ही में मां बनने के बाद हासिल की है, जिससे ये पल और भी खास बन गया है।

35 अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में चमका दीपिका का नाम

विज्ञापन

साल 2026 के लिए घोषित ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ की लिस्ट में दीपिका उन 35 दिग्गजों में शामिल हैं, जिन्हें मोशन पिक्चर्स की कैटेगरी में चुना गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में उनके साथ हॉलीवुड के सुपरस्टार टिमोथी चालमेट, डेमी मूर, राशेल मैकऐड्म्स और रामी मालेक जैसे बड़े नाम भी हैं।



ये खबर भी पढ़ें: Amit Kumar: ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ गाने से दिलों में बस गए अमित कुमार, पिता किशोर कुमार से सीखे थे संगीत के गुण

आलिया-प्रियंका को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना और कियारा आडवाणी जैसी नई पीढ़ी की अदाकाराओं को पीछे छोड़ा है, बल्कि प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबली स्थापित स्टार को भी पछाड़कर खुद को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है।

हॉलीवुड में भी दमदार छाप
दीपिका ने सिर्फ बॉलीवुड तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' जैसी फिल्म से हॉलीवुड में एंट्री की और वहां भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। अब वॉक ऑफ फेम का हिस्सा बनकर उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर अपनी उपस्थिति और भी मजबूत कर ली है।

पहले भी हासिल किए हैं ग्लोबल सम्मान
साल 2018 में टाइम मैगजीन ने दीपिका को दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया था। इसके बाद TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड और फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में ट्रॉफी अनवील करने का मौका पाकर उन्होंने भारत का नाम रोशन किया था।

आने वाली फिल्में और प्रोजेक्ट्स
दीपिका के पास फिलहाल कई बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें एक फिल्म एटली के निर्देशन में है। इसके अलावा वो अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए भी नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

वॉक ऑफ फेम क्या है?
बता दें ये एक विशेष सम्मान है जो हॉलीवुड बुलेवार्ड पर उन कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया हो। इसका हिस्सा बनना किसी भी कलाकार के लिए एक ऐतिहासिक पल होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें