फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण: दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री, गणेश उत्सव के बीच घर आई लक्ष्मी; पहली बेटी से है खास कनेक्शन

Sat, 19 Sep 2026 07:02 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone welcomed their second child: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन चुकी हैं। शनिवार को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी दीपिका ने खुद एक पोस्ट साझा करके दी।
विज्ञापन
दीपिका-रणवीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने अपने घर खुशियों का स्वागत किया। 19 सितंबर को दीपिका ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद एक पोस्ट साझा करके दी।

विज्ञापन

इस पोस्ट में उनकी बेटी के पैरों के निशान बने हुए हैं। साथ ही लिखा है, 'बेबी गर्ल का स्वागत है... 19/09/2026' । 

दीपिका पादुकोण की पोस्ट - फोटो : Instagram @deepikapadukone
सितंबर में ही जन्मी थी पहली बेटी
बता दें कि दीपिका दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले अभिनेत्री पहली बार 8 सितंबर 2024 में मां बनी थीं, तब उन्होंने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा। दिवाली 2025 पर रणवीर और दीपिका ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर साझा की थी।

बेटी दुआ के साथ रणवीर-दीपिका - फोटो : Instagram @deepikapadukone
सेलेब्स ने दी बधाई
दीपिका के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। श्रेया घोषाल, कृति खरबंदा, धनश्री और सारा अर्जुन समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी। कई यूजर्स इस बात से भी खुश हैं कि राधा अष्टमी के दिन दीपिका पादुकोण के घर बेटी ने जन्म लिया है। कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दी।



19 अप्रैल को अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने बेबी दुआ की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथों में प्रेग्नेंसी किट थी। इसी तस्वीर के साथ भी दीपिका पादुकोण ने ईविल आई इमोजी बनाए थे।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
शुक्रवार को ही पहुंची थीं सिद्धिविनायक 
अपनी डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले ही दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ पति रणवीर सिंह और सास-ससुर भी मौजूद थे। बप्पा का आशीर्वाद लेने के ठीक एक दिन बाद ही उन्होंने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी सुनाई है।
विज्ञापन

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
6 साल की डेटिंग के बाद की थी शादी
बता दें रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टाेरी शुरू हुई। फिर छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने इटली के शहर लेक कोमो में एक-दूसरे से शादी रचाई थी।
साल 2018 में दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी परंपरा से हुई थी। दीपिका और रणवीर की शादी काफी प्राइवेट थी, इसमें केवल उनके करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें