त्योहार कोई भी हो, इंडस्ट्री में अलग ही रंग नजर आता है। इन दिनों सितारे दिवाली के जश्न में डूबे हैं। कोई अपने यहां आयोजन रख रहा है तो कई सितारे इन आयोजनों में शिरकत करके चार चांद लगा रहे हैं। महीप कपूर और संजय कपूर ने अपने यहां दिवाली पूजा रखी। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
दिवाली उत्सव
- फोटो : इंस्टाग्राम@maheepkapoor
बिटिया रूही के साथ पहुंचे करण जौहर
महीप कपूर के यहां रखी गई दिवाली पूजा में दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर पहुंचे। इस दौरान उनकी बिटिया रूही भी नजर आईं। करण पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। बिटिया रूही भी पापा की ड्रेस से मैचिंग कलर वाला लहंगा पहने दिखीं।
दिवाली उत्सव
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे ने बिखेरी रौनक
अनन्या पांडे के स्टाइल और अंदाज ने दिवाली की जगमगाहट में थोड़ी और रोशनी भर दी। वे मल्टीकलर ड्रेस में पोज देती नजर आईं। एथनिक ड्रेस के साथ बड़े ईयररिंग्स से उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। दुपट्टा लहराते हुए दिवाली के जश्न में अनन्या ने चार चांद जड़ दिए। करण जौहर के साथ पोज देते हुए अनन्या ने एक तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा अनन्या ने कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ भी पोज दिए।
जान्हवी-करण जौहर-अनन्या-शनाया और अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर और जान्हवी ने भी की शिरकत
दिवाली पूजा और पार्टी में अभिनेता अर्जुन कपूर भी पहुंचे। इसके अलावा उनकी बहन जान्हवी कपूर साड़ी पहने ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। घर आए मेहमानों के साथ शनाया कपूर ने खूब मस्ती की।
दिवाली सेलिब्रेशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
एथनिक लुक में नजर आईं महीप
अपने यहां आयोजित दिवाली के जश्न में महीप कपूर एथनिक लुक में नजर आईं। दिवाली के मौके पर फिल्म जगत में खूब उल्लास देखा जा रहा है। बीते दिनों रमेश तौरानी और मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में खूब धमाल देखा गया।