बिटिया रूही के साथ पहुंचे करण जौहर
महीप कपूर के यहां रखी गई दिवाली पूजा में दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर पहुंचे। इस दौरान उनकी बिटिया रूही भी नजर आईं। करण पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। बिटिया रूही भी पापा की ड्रेस से मैचिंग कलर वाला लहंगा पहने दिखीं।
अनन्या पांडे ने बिखेरी रौनक
अनन्या पांडे के स्टाइल और अंदाज ने दिवाली की जगमगाहट में थोड़ी और रोशनी भर दी। वे मल्टीकलर ड्रेस में पोज देती नजर आईं। एथनिक ड्रेस के साथ बड़े ईयररिंग्स से उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। दुपट्टा लहराते हुए दिवाली के जश्न में अनन्या ने चार चांद जड़ दिए। करण जौहर के साथ पोज देते हुए अनन्या ने एक तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा अनन्या ने कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ भी पोज दिए।
जान्हवी-करण जौहर-अनन्या-शनाया और अर्जुन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम