फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

We Are Faheem & Karun: दीपा मेहता करेंगी ओनिर की अगली फिल्म का निर्माण, समलैंगिक प्रेम कहानी पर है आधारित

Fri, 25 Oct 2024 02:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बात करें इसकी कहानी की तो यह फिल्म केरल के एक सुरक्षा गार्ड करुण और कश्मीरी कॉलेज के छात्र फहीम के जीवन पर आधारित है। उनकी इस प्रेम कहानी के जरिए यह फिल्म प्रेम, दोस्ती और व्यक्तिगत जीवन पर राजनीतिक संघर्षों के प्रभाव को पर्दे पर खूबसूरती से दिखाती है।
विज्ञापन
ओनिर और दीपा मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता दीपा मेहता ने अपनी फीचर फिल्म 'वी आर फहीम एंड करुण' के लिए निर्देशक ओनिर के साथ हाथ मिलाया है। यह फिल्म कश्मीर पर आधारित एक प्रेम कहानी है। ओनिर अपनी फिल्मों के विषय को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी इस फिल्म का विषय भी बेहद अलग है। हालांकि, इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हुए हैं।
विज्ञापन




 

वी आर फहीम एंड करुण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित है फिल्म
बात करें इसकी कहानी की तो यह फिल्म केरल के एक सुरक्षा गार्ड करुण और कश्मीरी कॉलेज के छात्र फहीम के जीवन पर आधारित है। उनकी इस प्रेम कहानी के जरिए यह फिल्म प्रेम, दोस्ती और व्यक्तिगत जीवन पर राजनीतिक संघर्षों के प्रभाव को पर्दे पर खूबसूरती से दिखाती है। बता दें कि यह फिल्म समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित है।

 
विज्ञापन

वी आर फहीम एंड करुण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परियोजना का हिस्सा बनकर खुश हैं दीपा मेहता
ओनिर की यह फिल्म समाज को आईना दिखाती है और लोगों की चली आ रही सोच पर सीधा प्रहार करती है। इस परियोजना का हिस्सा बनकर  फिल्म निर्माता दीपा मेहता काफी खुश हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म, 'वी आर फहीम एंड करुण' काफी अच्छी फिल्म है। इसमें प्यार के साथ दोस्ती और जिम्मेदारी को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। मुझे ऐसा लगता है कि इस समय लोगों को ऐसी कहानियां देखनी चाहिए। ऐसा फिल्में समाज को प्रेरणा देती हैं।"

 कश्मीर में हुई है शूटिंग
फिल्म में दर्शकों को उर्दू के डायलॉग भी सुनने को मिलेंगे क्योंकि पूरी फिल्म कश्मीर में शूट की गई है। अपनी इस फिल्म के लिए ओनिर अपने बैनर एंटीक्लॉक फिल्म्स के तहत फिल्म के निर्देशक और निर्माता दोनों हैं। ओनिर ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, "यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है। यह राजनीति और सामाजिक समस्याओं के बीच इंसानियत के महत्व को भी दिखाएगी। करुण और फहीम आज के समाज की सच्चाई हैं और यह फिल्म इन प्यार करने वाले लोगों के लिए ही बनी है। इसे ग्लोबल ऑडियंस के बीच लाने के लिए मैं दीपा मेहता का आभारी हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें