फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debinna Bonnerjee: देबिना ने फादर्स डे पर पति गुरमीत के लिए शेयर किया पोस्ट, लिखा- लियाना-दिविशा के बेस्ट पापा

Sun, 15 Jun 2025 10:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Debina Bonnerjee-Gurmeet Choudhary: आज रविवार को फादर्स डे पर देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने गुरमीत के लिए दिल छूने वाला नोट लिखा है।
विज्ञापन
देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@debinabon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने फादर्स डे के अवसर पर रविवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी-गुरमीत की और दोनों बेटियों के साथ वाली वीडियो और फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही देबिना ने गुरमीत के लिए एक नोट भी लिखा है। उनका कहना है कि एक पिता के रूप में गुरमीत को देखना उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

विज्ञापन

गुरमीत चौधरी बिटिया के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@debinabon
सोशल मीडिया पर शेयर कीं खूबसूरत झलकियां
देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में गुरमीत की गोद में बिटिया नजर आ रही हैं। साथ ही वे कबूतरों को खिला रहे हैं। एक वीडियो में वे दोनों बेटियों के साथ खेल रहे हैं। कुछ फोटोज में देबिना-गुरमीत और दोनों बेटियां साथ-साथ हैं। 

Raid 2 OTT Release: ओटीटी पर होगा रेड 2 का प्रीमियर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म

बोले- 'हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'
इसके साथ देबिना ने लिखा है, 'गुरु को पापा के रूप में बढ़ते देखना मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे पति और लियाना-दिविशा के सबसे अच्छे पापा को फादर्स डे की शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'।
 
विज्ञापन

देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी अपनी बेटियों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@debinabon
साल 2011 में हुई देबिना-गुरमीत की शादी
देबिना गुरमीत की शादी 2011 में हुई। उन्होंने टीवी सीरियल 'रामायण' में राम और सीता की भूमिका निभाई। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। देबिना और गुरमीत की दो बेटिया हैं। दोनों के बीच एक साल से कम का अंतर है। देबिना और गुरमीत अक्सर बेटियों के साथ खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। देबिना के इस पोस्ट पर यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपका कैप्शन बेहद खूबसूरत है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लियाना और दिविशा को खूब प्यार'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें