बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिलहाल अपने पति जैकी भगनानी के साथ हनीमून पर हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह अपने पति के लिए प्यार जताती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह फिलहाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब उनकी हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी हाइप बटोर रही हैं। रकुल और जैकी भगनानी शादी के चार महीने बाद हनीमून पर निकले हैं। इस दौरान जैकी अपनी पत्नी के लिए फोटोग्राफर बने हुए हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
हनीमून ट्रिप से साझा की तस्वीरें
रकुल ने अपने हनीमून डेस्टिनेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम हैंडल पर इन तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में वह एक खूबसूरत द्वीप और शानदार मौसम का आनंद लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने बिकनी पहनी हुई है, जिसे अभिनेत्री के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,'जहां आकाश आत्मा से मिलती है, जब मेरे लिए जैकी बेस्ट फोटोग्राफर बन जाते है'।
Mammootty: ममूटी ने बताई मलयालम सिनेमा की सफलता की वजह, अन्य फिल्म इंडस्ट्री पर अभिनेता ने की ये टिप्पणी
विज्ञापन
फरवरी में रचाई थी शादी
बता दें कि जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने गोवा में शादी की थी। कपल ने दो रिवाजों से शादी की थी। रकुल पंजाबी हैं तो उन्होंने सिक्ख रीति रिवाजों के मुताबिक शादी की और फिर जैकी के तरफ से सिंधी रस्मो रिवाज के अनुसार शादी की गई। दोनों लंबे अरसे से एक दूसरे से प्रेम संबंध में थे। उस दौरान भी दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थीं।