ट्रेलर में कॉमेडी-इमोशन का तड़का
ट्रेलर में जहां एक तरफ मजेदार पंचलाइन्स हैं, वहीं दूसरी ओर इमोशनल पलों की झलक भी देखने को मिलती है।
फिल्म की नई स्टारकास्ट
इस बार फिल्म में कई नए चेहरे भी जुड़े हैं। आर. माधवन, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकारों की एंट्री ने फिल्म में नई जान डाल दी है। साथ ही, जावेद जाफरी भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि माधवन और अजय देवगन के बीच के कॉमिक सीन फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी साबित होंगे।
फिल्म की कहानी में क्या है खास?
‘दे दे प्यार दे 2’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। अब जब आशीष, आयशा के परिवार के बीच कदम रखता है, तो रिश्तों की उलझनें और हंसी का तड़का दोनों ही बढ़ जाते हैं। क्या उम्र का फर्क एक बार फिर उनके प्यार की राह में मुश्किल बनेगा या इस बार परिवार सबको स्वीकार कर लेगा? यही सवाल फिल्म का मूल भाव है।
फिल्म की रिलीज डेट
निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और लव फिल्म्स के बैनर तले हुआ है।