अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे 2' का बॉक्स ऑफिस सफर अब अपने पहले हफ्ते के अंत की ओर बढ़ रहा है। फिल्म ने वीकेंड में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया था, लेकिन जैसे ही वीकडे शुरू हुए, कलेक्शन में गिरावट साफ दिखाई देने लगी। बुधवार यानी छठे दिन फिल्म की कमाई एक बार फिर नीचे फिसलती नजर आई।
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : Youtube T-series
फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन
फिल्म ने अपनी रिलीज वाले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी। पहले दिन करीब साढ़े आठ करोड़ की कमाई के बाद वीकेंड पर फिल्म ने जोर पकड़ा और शनिवार को अच्छी ग्रोथ देखते हुए कमाई बढ़ी। रविवार को भी दर्शकों की भीड़ थिएटर पहुंची और फिल्म ने अपने तीन दिनों के आंकड़ों में मजबूती दिखाई। लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और कमाई आधी से भी कम रह गई। मंगलवार को मामूली उछाल जरूर दिखा, लेकिन छठे दिन फिर गिरावट दर्ज की गई।
यह खबर भी पढ़ें: मंत्री बनने की चर्चाओं के बीच बोलीं मैथिली ठाकुर, ‘पार्टी के आदेश का करूंगी पालन’; जीत पर जताई खुशी
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2'
- फोटो : X
फिल्म का कुल कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 6वें दिन 2.26 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 46.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि यह आंकड़ा ठीकठाक माना जा सकता है, लेकिन यह भी सच है कि फिल्म अपनी पहली किस्त जितनी मजबूत ओपनिंग देने में कामयाब नहीं रही। साल 2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे ने ओपनिंग डे पर इससे बेहतर कलेक्शन दर्ज किया था। ऐसे में सेकंड वीक फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कहानी
कहानी की बात करें तो यह फिल्म अपने पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है। अशोक मेहरा यानी अजय देवगन और उनकी काफी छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड आयशा (रकुल प्रीत) की रिश्ता-गाथा इस बार एक नए मोड़ पर पहुंचती है। इस पार्ट में अशोक पहली बार आयशा के परिवार से मिलने का फैसला करता है, जिसके बाद सामने आता है उसका सबसे बड़ा चैलेंज- उसके पिता का गुस्सा, जिसे पर्दे पर आर माधवन ने निभाया है। दोनों के बीच होने वाली टकरार फिल्म का मज़ेदार आकर्षण बन जाती है।
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : यूट्यूब
निर्देशन को मिले मिक्स्ड रिएक्शन्स
डायरेक्शन के मोर्चे पर फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। जहां कई समीक्षक इसकी हल्की-फुल्की कहानी और टाइमपास कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि फिल्म कई जगह लंबी खिंच गई है। अजय और माधवन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और यही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म दूसरे हफ्ते में कितनी मजबूती से टिक पाती है। अगर वीकेंड में दोबारा उछाल मिला, तो फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस सफर को लंबा खींच सकती है। लेकिन अगर गिरावट जारी रही, तो फिल्म के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो सकता है।