ऐश्वर्या ने लिखी पोस्ट
ऐश्वर्या ने पोस्ट में लिखा 'मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। मैं अपने पिता के सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर जश्न मना रही हूं। अपनी टीम, अपने परिवार के साथ वहां खड़े होना बड़ी बात है। ऐसा लगता है हमें सब कुछ मिल गया। हर चीज के लिए भगवान का धन्यवाद। सभी फैंस की आभारी हूं। प्रार्थना है कि चारों तरफ सकारात्मकता बनी रहे।'
बड़ी हस्तियों की सौवीं सालगिरह मनाई गई
इस साल इफ्फी में गुरु दत्त, राज खोसला, ऋत्विक घटक, पी. भानुमति, भूपेन हजारिका और सलिल चौधरी जैसी कई मशहूर हस्तियों की सौवीं सालगिरह भी मनाई गई। इसमें उनकी क्लासिक फिल्मों के रिस्टोर किए गए वर्जन दिखाए गए।
इफ्फी में दिखाई गईं अलग-अलग कहानियां
पूरे इवेंट के दौरान, इंडियन पैनोरमा सेगमेंट में 25 फीचर फिल्में, 20 नॉन-फीचर फिल्में और पांच डेब्यू फिल्में दिखाई गईं। इसमें अलग-अलग तरह की आवाजें और कहानियां दिखाई गईं जो भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अहम थीं।