फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2026: कब और कहां होगा मिस वर्ल्ड 2026 का आजोयन? निकिता पोरवाल करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Tue, 31 Mar 2026 04:10 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Miss World 2026 Dates and Venue: आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी है कि साल 2026 का मिस वर्ल्ड का आयोजन कहां होगा। यह जानकारी भी सामने आई है कि इसमें भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा?
 
विज्ञापन
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे मशहूर ब्यूटी पेजेंट्स में से एक का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। मिस वर्ल्ड 2026 का 75वां संस्करण पहले से कहीं ज्यादा शानदार होने वाला है। आयोजकों ने इस बात की जानकारी दी है कि पेजेंट का आयोजन कब और कहां होगा।
विज्ञापन


कब होगा मिस वर्ल्ड का आयोजन?
मिस वर्ल्ड 2026 का ऐतिहासिक संस्करण वियतनाम में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 2026 को होगी और 5 सितंबर को एक समापन समारोह के साथ इसका अंत होगा। यह घोषणा मिस वर्ल्ड वियतनाम के समापन समारोह के दौरान जूलिया मोर्ले ने स्थानीय आयोजकों के साथ मिलकर की।
 

कई जगहों पर होगा समारोह
किसी एक जगह पर ना होकर यह पेजेंट कई अलग-अलग जगहों पर होगा। इससे प्रतिभागियों को देश की संस्कृतियों का अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस सफर की शुरुआत हनोई से होगी, जहां शुरुआती राउंड की गतिविधियां होंगी। हालांकि, भव्य समापन समारोह हो ची मिन्ह सिटी में होगा।
 

कितने देशों के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा?
इस साल का संस्करण अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होने वाला है। इसमें लगभग 130 देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। हालांकि, अब तक सिर्फ कुछ ही प्रतिभागियों, जिनमें क्रिस्टियाना गॉर्डन भी शामिल हैं, के नाम की पुष्टि हुई है। आने वाले महीनों में, जैसे-जैसे दुनिया भर में राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं पूरी होती जाएंगी, पूरी सूची सामने आ जाएगी।
 
विज्ञापन

कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व?
इस साल भारत का प्रतिनिधित्व उज्जैन की फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल करेंगी। उन्होंने इसके लिए पहले ही अपना उत्साह जाहिर कर दिया है। मिस वर्ल्ड में भारत के मजबूत रिकॉर्ड को देखते हुए उनसे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें