फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालिम्ब: 'पंचायत' के जितेंद्र कुमार की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बच्चे को ढूंढते दिखे अभिनेता; प्रिया ने दिया साथ

Wed, 25 Nov 2026 01:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • जितेंद्र कुमार ओटीटी पर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं।
  • हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में उनकी शानदार अदाकारी देखने को मिली है।
  • फिल्म में  पुलिस के रोल में प्रिया बापट हैं। 
विज्ञापन
दालिम्ब - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'दालिम्ब' ला रहे हैं। इसमें उनके साथ प्रिया बापट अहम किरदार में हैं। मेकर्स ने 'दालिम्ब' का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें जितेंद्र कुमार अपने बेटे को ढूंढते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

दालिम्ब - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
लगभग दो मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जितेंद्र कुमार एक नए फ्लैट में रहने के लिए आते हैं। उनके बेटे को लुका-छिपी खेलने की आदत है। एक दिन उनका बेटा खेल खेलते हुए खो जाता है। जितेंद्र अपने बेटे को बहुत ढूंढते हैं, मगर वह नहीं मिलता है। इस बीच जितेंद्र को कोई बताता है कि इस इलाके में एक कातिल है।

दालिम्ब - फोटो : यूट्यूब
क्या है प्रिया बापट का किरदार?
ट्रेलर में पुलिस के रोल में प्रिया बापट की एंट्री होती है। वह बच्चे को ढूंढने का प्रण लेती हैं। वह आस-पास के लोगों से पूछताछ करती हैं। हालांकि बच्चे का सुराग नहीं मिलता है। ऐसे में जितेंद्र खुद अपने बच्चे को ढूंढने का इरादा करते हैं। जब जितेंद्र अपने बेटे को ढूंढ रहे होते हैं, तो उनके साथ कुछ अजीब घटनाएं होती हैं।

दालिम्ब - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर में मुंबई की ऊंची इमारतें। उनके अंदर एक संदिग्ध हत्यारे की मौजूदगी। इसके अलावा 'संकट मोचन' की चौपाइयों की गूंज और भ्रम व हकीकत के बीच उलझी जांच की झलक मिलती है।
विज्ञापन

दालिम्ब - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'दालिंम्ब' में जितेंद्र कुमार, प्रिया बापट के अलावा क्षितिश दाते और कविन दवे हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रिया एवेन ने किया है। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को जी5 पर स्ट्रीम होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें