फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेर मेहंदी: शो के लिए मिले थे इतने लाख रुपये, फिर भी नहीं गाया ठीक से गाना? मंत्री ने बताई नाराजगी की वजह

Tue, 20 Oct 2026 12:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daler Mehndi: सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में एक स्टेज शो को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान ठीक से गाना न गाने पर नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल ने नाराजगी जाहिर की थी। अब सुबोध ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
दलेर मेहंदी और विधायक सुबोध उनियाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक सुबोध उनियाल सिंगर दलेर मेहंदी को सही से गाना न गाने के चलते खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। अब इस पूरे मामेल पर उन्होंने अपना पक्ष रखा है। 
विज्ञापन


दलेर मेहंदी को मिले थे इतने लाख रुपये
एएनआई से बातचीत के दौरान सुबोध उनियाल ने कहा कि दलेर मेहंदी एक बड़े कलाकार हैं, लेकिन उन्हें अपनी कला के साथ न्याय करना चाहिए। मंत्री के मुताबिक, स्टेज पर सिंगर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और गाने भी नहीं गा रहे थे, बल्कि सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे।

सुबोध उनियाल ने कहा, 'वह एक बड़े कलाकार हैं। अगर कोई बड़ा कलाकार अपनी कला के साथ न्याय नहीं करता है, तो यह सही नहीं है। वह मंच पर असहज लग रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा, वह सिर्फ अपने गानों पर लिप-सिंक कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि वह एक बड़े कलाकार हैं और उन्हें अपनी कला के साथ न्याय करना चाहिए। उन्हें यहां आकर परफॉर्म करने के लिए 35 लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी, लेकिन वह गा भी नहीं रहे थे। इसलिए मैंने अपनी नाराजगी जाहिर की।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेज पर ही मंत्री ने लगाई थी फटकार
कार्यक्रम के दौरान सुबोध उनियाल दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के बीच मंच पर पहुंचे और उन्हें टोकने लगे। मंत्री ने सिंगर के ठीक से परफॉर्म न करने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आपसे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा है, तो आप गाना कैसे गाएंगे?'

ये भी पढ़ें- दलेर मेहंदी: 'मैं गाना छोड़ दूंगा', भाई के बचाव में उतरे मीका सिंह, आरोप लगाने वालों को लताड़ा, कही ये बात

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंच पर दलेर मेहंदी को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लोग उन्हें सुनने के लिए कार्यक्रम में आए हैं। ऐसे में सिंगर से उम्मीद की जाती है कि वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरें। उन्होंने कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया। मंत्री ने यह भी कहा कि यह आयोजन नवरात्रि के धार्मिक समय के दौरान हो रहा है।

देखें वायरल वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें