फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: मजेदार रहेगा जनवरी का आखिरी हफ्ता; ओटीटी पर 'धुरंधर' समेत इन फिल्मों और सीरीज ने दी दस्तक

Fri, 30 Jan 2026 12:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Release This Week: जनवरी के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर सबसे बड़ी सौगात आई है। पिछले महीने बाॅक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली फिल्म 'धुरंधर' अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जानिए इसके अलावा इस हफ्ते ओटीटी के पिटारे में और क्या-क्या है?
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देखते ही देखते नए साल का पहला महीना यानी जनवरी खत्म होने वाला है। मनोरंजन के लिहाज से साल की शुरुआत शानदार हुई है। थिएटर्स में 'बॉर्डर 2' धमाल कर रही है। बीते चार हफ्ते ओटीटी पर भी काफी शानदार रहे। आज सोमवार से जनवरी का आखिरी यानी पांचवा वीक शुरू हो गया है। इस बार भी कई सीरीज और फिल्में डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। जानिए

विज्ञापन

दलदल - फोटो : सोशल मीडिया
'दलदल'
भूमि पेडनेकर अभिनीत क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' इस सप्ताह दस्तक दे चुकी है। यह 30 जनवरी की मध्य रात्रि से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो चुकी है। 'दलदल' का निर्माण सुरेश त्रिवेणी और विक्रम मल्होत्रा ने किया है, जबकि इसके डायरेक्टर अमृत राज गुप्ता हैं। इसमें भूमि के अलावा दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी और परेश रावल के बेटे आदित्य रावल नजर आ रहे हैं। सीरीज का ट्रेलर जबरदस्त था पर क्या यह सीरीज भी उतनी ही मजेदार है? 

यहां जानिए: Daldal Review: भूमि की बेहतर कोशिश पर कंफ्यूजन के 'दलदल' में फंसे निर्देशक, टीवी के क्राइम शोज इससे बेहतर 

धुरंधर - फोटो : X
'धुरंधर'
महीनेभर से ज्यादा होने के बावजूद सिनेमाघरों में टिकी फिल्म 'धुरंधर' भी अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल अभिनीत यह स्पाई एक्शन फिल्म 30 जनवरी मिडनाइट से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें: ओटीटी पर रिलीज हुई 'धुरंधर', दर्शकों को इस बात पर आया गुस्सा; निर्माताओं से की ये मांग

व्हील ऑफ फाॅर्च्यून - फोटो : X
'व्हील ऑफ फॉर्च्यून'
अक्षय कुमार इन दिनों अपने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके शो में साजिद खान और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। यह 27 जनवरी से शुरू हो चुका है। इसे सोनी एंटरटेनमेंट पर देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी लिव पर भी उपलब्ध है।

द 50 - फोटो : सोशल मीडिया
'द 50'
टेलीविजन पर नया रियलिटी शो 'द 50 दस्तक' देने जा रहा है। इसमें 50 सेलेब्स, 50 दिनों के लिए एक विला में रहेंगे। इस दौरान वे कई गेम्स खेलेंगे और टास्क पूरे करेंगे। इसकी शुरुआत 1 फरवरी से होने जा रही है। दर्शक इस शो को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें करण पटेल, रिद्धि डोगरा, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, भोजपुरी स्टार मोनालिसा, विक्रांत सिंह, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ सहित कई चर्चित सेलेब्स हिस्सा लेते नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: क्या है ‘द 50’ और कहां से आया इसका कॉन्सेप्ट? होस्ट, कंटेस्टेंट और एलिमिनेशन तक; पढ़िए शो से जुड़ी हर डिटेल
विज्ञापन

'द वंडर मैन' - फोटो : सोशल मीडिया
'द वंडर मैन'
यह एक अमेरिकी टेलीविजन सीरीज है जो एक्शन और कॉमेडी से भरपूर सुपरहीरो की कहानी है। 'वंडर मैन' 27 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें