फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा ने ग्रहण किया 'मेडिटेशन्स' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड, समारोह में बेटों के साथ पहुंचे उस्ताद अमजद अली खान

Wed, 03 Jun 2026 11:54 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dalai Lama Received Grammy Award: दलाई लामा ने अपने कार्यालय में अपना ग्रैमी पुरस्कार ग्रहण किया है। पुरस्कार मिलने पर उन्होंने अपने विचार साझ किए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
दलाई लामा, बेटों के साथ उस्ताद अमजद अली खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मौजूद अपने कार्यालय में आयोजित एक समारोह में अपना ग्रैमी पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार उन्हें एल्बम 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए दिया गया। सरोद उस्ताद अमजद अली खान ने अपने बेटों, अमान अली और अयान अली के साथ यह पुरस्कार उन्हें दिया।
विज्ञापन


क्या बोले अमजद अली खान?
अमजद अली खान ने मीडिया से कहा, 'हमने अपने बेटों, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ सरोद बजाया है। हम दलाई लामा की आवाज के साथ सरोद बजाते हैं। इसलिए हम दलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार भेंट करने के लिए यहां आए हैं।'
 
विज्ञापन

धन्य हुए अयान अली बंगश 
अयान अली बंगश ने ग्रैमी जीत और दलाई लामा के साथ सहयोग को एक आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा, 'यहां होना हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है और हम सचमुच धन्य महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक आशीर्वाद जैसा है। हम बहुत आभारी हैं कि दलाई लामा ने इस प्रोजेक्ट को अपना आशीर्वाद दिया और हमें इसका हिस्सा बनने की अनुमति दी। यह सब उनके आशीर्वाद की वजह से ही संभव हुआ है।'
 

ईश्वर की कृपा है
शास्त्रीय संगीतकार अमान अली बंगश ने इस मौके पर कहा 'इस साल हमने ग्रैमी जीता। ईश्वर की बहुत कृपा रही। यह सब दलाई लामा के आशीर्वाद की वजह से है।'
 
विज्ञापन

दलाई लामा का बयान
दलाई लामा ने इस साल की शुरुआत में ऑडियोबुक श्रेणी में यह पुरस्कार जीता था। फरवरी में आयोजित समारोह के दौरान संगीतकार रूफस वेनराइट ने दलाई लामा की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया था। 
इस पुरस्कार के जवाब में, दलाई लामा के कार्यालय ने एक संदेश जारी किया जिसमें आध्यात्मिक गुरु ने कहा 'मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि हमारी साझा वैश्विक जिम्मेदारी की पहचान के रूप में देखता हूं। मेरा विश्वास है कि शांति, करुणा, हमारे पर्यावरण की देखभाल और मानवता की एकता की समझ, ये सभी आठ अरब मनुष्यों के सामूहिक कल्याण के लिए आवश्यक हैं। मैं आभारी हूं कि यह ग्रैमी सम्मान इन संदेशों को और अधिक व्यापक रूप से फैलाने में मदद कर सकता है।'

आमिर खान की 'दंगल' से जुड़े इस शख्स ने 'पेद्दी' में किया अहम काम, फिल्म के निर्देशक ने दी अहम जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें