फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daboo Malik: जब शारीरिक-आर्थिक रूप से कमजोर हुए डब्बू मलिक, तो मसीहा बने सलमान और सोहेल खान; सुनाई आपबीती

Tue, 23 Sep 2025 12:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daboo Malik Struggle: हाल ही में मशहूर गायक अमाल मलिक के पिता और म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक ने अपने संघर्ष के दिनों को साझा किया है। साथ ही सलमान खान से मिले सहयोग का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
डब्बू मलिक और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीत की दुनिया के जाने-पहचाने शख्स डब्बू मलिक अपने संघर्षों पर अक्सर विचार प्रकट करते रहते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से अपने कठिन दौर को याद किया, जब वो आर्थिक और शारीरिक रूप से मुश्किलों में थे। साथ ही उन्होंने सलमान और सोहेल खान द्वारा मिली मदद का भी जिक्र किया। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

जब डब्बू मलिक के लिए सलमान खान बने मसीहा

विज्ञापन

हाल ही में म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘जब मुझे ऐसा लगा कि मैं बोल नहीं पा रहा हूं। मेरी जुबान और चेहरे के फेशियल एक्सप्रेशन स्ट्रेस के कारण पैरालाइज हो गए थे। मेडिकली जरूरतों के अलावा, अगर मैं किसी से मदद मांगना चाहता था, तो मैं यह कहने के लिए अपने आत्मसम्मान को कैसे मार सकता था कि मुझे कुछ चाहिए। साथ ही ये कैसे कह सकता था कि मैं अपने बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हूं? यह बहुत ही अजीब स्थिति थी। सौभाग्य से सोहेल खान, सलीम अंकल और सलमान भाई मेरे जीवन में आए और इससे सबसे बड़ा बदलाव आया।’

यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: सोनी राजदान ने बेटी आलिया भट्ट के साथ शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें, फैंस बोले- 'जैसी मां वैसी बेटी'

विज्ञापन

सोहेल खान संग दोस्ती का किया जिक्र
आगे बातचीत में डब्बू मलिक ने सोहेल खान संग अपनी दोस्ती पर बात की। उन्होंने कहा, ‘जो प्यार और परवाह सोहेल खान ने एक व्यक्ति के रूप में किया,  उसने मुझे भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक रूप से संभाल लिया। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया और एक ही लाइन मुझे बोली कि अगर जिंदगी में कुछ कमी पड़ेगी तो मैं तुम्हारे साथ हूं। बाकी तुम कुछ ना कुछ कर लोगे और वैसा ही हुआ।’

डब्बू मलिक के बारे में
डब्बू मलिक अनुभवी संगीत निर्देशक सरदार मलिक के बेटे और संगीतकार अनु मलिक के भाई हैं। इसके अलावा डब्बू को शुरुआत में गायन या संगीत रचना में कोई दिलचस्पी नहीं थी, क्योंकि उन्हें अभिनय ज्यादा पसंद था। उन्होंने 'बेटा हो तो ऐसा', 'तिरंगा', 'सर्वर सुंदरम गारी अब्बाय' (तेलुगु) और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वर्तमान में वो म्यूजिक कंपोजिंग की दुनिया में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें