कैसा है 'दायरा' का ट्रेलर?
मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'दायारा' का ट्रेलर आज 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत में एक अपराधी को पुलिस वैन में अंधेरे इलाके में ले जाया जाता है। वह पूछता है, 'इधर क्यों लाए हैं सब'? पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है, 'बताता हूं'।
अगले ही सीन में पृथ्वीराज सुकुमारन प्रेस कांफ्रेंस में अपराधी के एनकाउंटर की वजह बताते हैं कि आरोपी ने मौका ढूंढते ही भागने की कोशिश की। हमारी टीम पर अटैक किया। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में मार दिया।
करीना कपूर ने शुरू से की जांच
सवाल उठता है कि क्या यह एक योजनाबद्ध पुलिस एनकाउंटर था? आगे करीना कपूर पीड़ित परिवार के पास जाती हैं और घटना के बारे में शुरू से पूछती हैं कि 07 अक्टूबर को क्या हुआ था? पता चलता है कि एक मां अपनी गुमशुदा बेटी की सूचना देने थाने गई और एफआईआर दर्ज कराई। जांच के दौरान मालूम हुआ के गुमशुदा बच्ची का यौन शोषण हुआ। आरोपी नाबालिग है।
कब रिलीज होगी 'दायरा'?
पृथ्वीराज और करीना कपूर दोनों ही इस मामले की जांच करते हैं। मगर, दोनों का तरीका अलग है। एसआईटी भी गठित होती है। आगे क्या होता है, यह फिल्म देखकर पता चलेगा। यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।