फिल्म के कलाकार और रिलीज डेट
'डाकू महाराज' में बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिकाओं में नजर आएगी। फिल्म में जिन अन्य सितारों को कास्ट किया गया है, उनमें उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ शामिल हैं। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है, जबकि इसे बॉबी कोल्ली ने लिखा और निर्देशित किया है। 'डाकू महाराज' 12 जनवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी।