फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने माॅडल तानिया चटर्जी पर किया मानहानि का केस? जानिए क्या है पूरा मामला?

Sat, 18 Apr 2026 06:16 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yuzvendra Chahal Defamation case Against Tania Chatterjee: बीते दिनों मॉडल तानिया चटर्जी और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल खूब चर्चा में रहे। मॉडल ने क्रिकेटर युजवेंद्र को लेकर ऐसी बात सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे वह नाराज हो गए। अब इस क्रिकेटर ने तानिया चटर्जी पर मानहानि का केस कर दिया है।

विज्ञापन
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और तानिया चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@taniya_chatterjee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल तानिया चटर्जी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर की गई टिप्पणी के कारण मुश्किल में फंस गई हैं। क्रिकेटर युजवेंद्र ने मॉडल, इंफ्लुएंसर तानिया चटर्जी पर मानहानि का केस किया है। इसके पीछे तानिया की एक टिप्पणी जिम्मेदारी हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

मानहानि के केस पर क्या बोलीं तानिया चटर्जी?

विज्ञापन

पैपराजी से बात करते हुए तानिया चटर्जी ने कहा, ‘इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा, यह आइडिया नहीं था। मुझे ही ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं लोग। मैं ही बदनाम हो रही हूं। उनका तो ठीक है कुछ हो ही नहीं रहा। मानहानि का केस उन्होंने मेरे ऊपर भेजा। वे बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने मेरे खिलाफ डिफेमेशन का केस किया है।’ 
 


 

क्या है युजवेंद्र और तानिया चटर्जी की कंट्रोवर्सी 
बीते दिनों, मॉडल, इंफ्लुएंसर तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पर्सनल मैसेज भेजा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तानिया पैपराजी को अपना इंस्टाग्राम इनबॉक्स दिखाती हैं। तानिया के मुताबिक चहल ने उनकी एक स्टोरी पर रिप्लाई करते हुए लिखा था- ‘आप क्यूट हो।’ इसके बाद से ही चहल चर्चा में आए। सोशल मीडिया पर उन्हें और तानिया दोनों को ट्रोल किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कंट्राेवर्सी में घिर चुके हैं युजवेंद्र
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर क्रिकेटर युजवेंद्र पहले भी चर्चा में रहे हैं। कोरियाेग्राफर धनश्री से उनका तलाक हुआ। इसके बाद वह आरजे महवश के साथ नजर आए। बीते दिनों भी एक टीवी पर्सनालिटी के साथ उन्हें देखा गया। अब तानिया चटर्जी वाला मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें