फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चहल को गले लगाते महवश का वीडियो वायरल, अफेयर की चर्चा के बीच बर्थडे मनाते नजर आए

Thu, 24 Jul 2025 09:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash Viral Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश इन दिनों अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच यूजी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महवश भी नजर आई हैं।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल-आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने लंदन में अपना बर्थडे शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनके जन्मदिन के जश्न में रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश भी शामिल हुईं। इस बीच दोनों को गले लगते देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यूजी ने महवश को लगाया गले
धनश्री से तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम इन्फ्लुएंसर और मॉडल आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है। दोनों के कथित अफेयर की खबरों के बीच हाल ही में इन्हें लंदन में साथ घूमते देखा गया। अब युजवेंद्र ने अपना जन्मदिन भी लंदन में सेलिब्रिट किया। एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें यूजी बड़े प्यार से महवश को गले लगाते दिख रहे हैं।


आरजे महवश, युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
महवश ने सोशल मीडिया पर शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक
महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी युजवेंद्र चहल के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चहल को केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ महवश ने कैप्शन लिखा है, 'आईफोन वाले पार्टी के फोटोज भेज नहीं रहे हैं, इसको पर मेरे पास यही एक था। ये रख ले मस्त'। उन्होंने इस पोस्ट में चहल को टैग किया है।

विज्ञापन

नेटिजन्स ने पूछा- 'कंफर्म हो गया रिलेशनशिप'?
फिलहाल इंटरनेट पर वायरल यूजी और महवश के वीडियो पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। दोनों को गले लगते देख यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है? एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे भाई। लाइफ एंजॉय करो अपनी'। एक यूजर ने लिखा, 'गले लगने के तरीके से पता चल रहा है कि आप दोनों एक-दूसरे के कितने करीब हैं'। वहीं, धनश्री के फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो से साफ है कि किसने किसे धोखा दिया'। एक यूजर ने लिखा, 'फिर भी लोग धनश्री को गलत बताएंगे'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें