फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palash Muchhal: स्मृति मंधाना के पिता के बाद पलाश की तबीयत बिगड़ी, चेकअप के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Mon, 24 Nov 2025 11:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palash Muchhal health Deteriorate: रविवार को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी थी। लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी टल गई। अब खबर है कि पलाश की भी तबीयत बिगड़ गई है। 

विज्ञापन
क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के बाद उनके मंगेतर और  म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल भी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पलाश की तबीयत अचानक बिगड़ी है।

विज्ञापन


पलाश को हुआ वायरल इंफेक्शन 
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पलाश मुछाल एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के लिए गए। उन्हें वायरल इंफेक्शन और एसिडिटी की शिकायत हुई। रिपोर्ट के अनुसार स्थिति गंभीर नहीं है। ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई और वह अपने होटल वापस चले गए। 

शादी वाले दिन बिगड़ी थी स्मृति के पिता की तबीयत 
शनिवार रात सांगली के समडोली रोड स्थित मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। रविवार दोपहर को शादी की मुख्य रस्में शुरू होनी थीं, लेकिन उससे ठीक पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सांगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में डॉक्टर्स ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। स्मृति के पिता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टलने और पिता की खराब तबीयत के बारे में क्रिकेटर के मैनेजर ने रविवार को जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Smriti-Palash Marriage Postponed: अचानक टली मंधाना और पलाश की शादी, पिता की सेहत बनी वजह; मैनेजर ने की पुष्टि 

6 साल की डेटिंग के बाद लिया शादी का फैसला 
बॉलीवुड के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे। साल 2019 से दोनों ने डेटिंग शुरू की। अक्सर ही स्मृति मंधाना और पलाश को फैमिली फंक्शन, आउटिंग पर साथ देखा जाता है। पिछले दिनों इनकी शादी के फंक्शन चर्चा में रहे। लेकिन रविवार को शादी टल गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें