श्रेयस और श्रेष्ठा अय्यर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कौन सी पोस्ट पर ट्रोल हुई थीं श्रेष्ठा अय्यर?
बता दें कि बीते दिनों श्रेष्ठा अय्यर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मजाक वाली बात कही। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इलेवन का आईपीएल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। श्रेष्ठा के भाई श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स इलेवन टीम से आईपीएल में खेलते हैं। ऐसे में श्रेष्ठा ने मैच रद्द होने पर लिखा था, ‘साड्डे पंजाबियों दा दिल वड्डा हुंदा ऐ, दित्ते एक प्वाइंट।’ यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और श्रेष्ठा की ट्रोलिंग शुरू हो गई थी। कई लोगों ने उन्हें धमकियां भी दी थीं।
श्रेष्ठा की सोशल मीडिया पर है अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग
श्रेष्ठा अय्यर के इंस्टाग्राम पर लगभग 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो बनाती हैं। अपने भाई श्रेयस को भी क्रिकेट मैच के दौरान सपोर्ट करती हैं।