फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'हरि हर वीर मल्लु' की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने फैलाया कचरा, वीडियो वायरल; हो रही आलोचना

Fri, 25 Jul 2025 02:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' को देखते हुए दर्शकों ने कुछ ऐसा किया जिससे इसकी स्क्रीनिंग रोकनी पड़ गई। दर्शकों की ऑनलाइन आलोचना हो रही है।
 
विज्ञापन
पवन कल्याण, वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 
विज्ञापन

हाल ही में ब्रिटेन के सिनेवर्ल्ड थिएटर में फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' के प्रशंसकों ने स्क्रीनिंग के दौरान कचरा फेंककर हंगामा खड़ा कर दिया। पवन कल्याण अभिनीत इस फिल्म का प्रीमियर गुरुवार को हुआ था और बुधवार को इसके पेड प्रीव्यू दिखाए गए। इस घटना का एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है। इसकी आलोचना हो रही है।
 

वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर के कर्मचारियों को फर्श पर बिखरे कंफेटी से पैदा हुए व्यवधान को दूर करने के लिए स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी। प्रशंसकों ने कोई खेद नहीं जताया और दावा किया कि ऐसी हरकतों पर रोक लगाने वाला कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था। एक यूजर ने कहा कि फिल्म देखते वक्त आवाज नहीं आ रही थी।

यह खबर भी पढ़ें: Thalaivan Thalaivii X Review: 'जवान' के विलेन के दीवाने हुए फैंस, जानें दर्शकों को कैसी लगी 'थलाइवन थलाइवी'

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की आलोचना
वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने थिएटर कर्मचारियों की प्रतिक्रिया की सराहना की। 'थिएटर के कर्मचारियों ने बहुत अच्छा किया। गंदगी उनसे ही साफ कराओ।' एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा है 'भारत के लोगों से मिलिए। ये लोग अपने देश को गर्व महसूस करा रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'जंगली व्यवहार।' एक यूजर ने थिएटर को संबोधित करते हुए कहा है 'अगर आप बाहर कोई नोट लगा देंगे तो हम ऐसा नहीं करेंगे।'

विज्ञापन

फिल्म को मिल रही भारत में सराहना
पवन कल्याण की अदाकारी वाली फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' को भारतीय दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यही नहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 31.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

फिल्म के बारे में
फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' में पवन कल्याण एक डाकू की भूमिका में हैं। इसमें निधि अग्रवाल और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में पवन कल्याण को कोहिनूर हीरा चुराने का काम सौंपा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें