विजय देवरकोंडा ने की विवादित टिप्पणी
आपको बता दें कि हैदराबाद में 'रेट्रो' फिल्म के प्रमोशन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विजय देवरकोंडा को मुख्य अतिथी के तौर पर बुलाया गया था। उस वक्त कश्मीर के पहलगाम में हमला हुआ था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद चर रहा था। ऐसे में विजय पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा 'जैसे पहले आदिवासी कबीले लड़ते थे, वैसे ही अब भारत और पाकिस्तान लड़ रहे हैं।' यह बात संगठन 'ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी' को पसंद नहीं आई।
यह खबर भी पढ़ें: पत्नि जेनेलिया की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की कमाई से गदगद हुए रितेश, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात