'वायरल गर्ल मोनालिसा से हो रही थी जलन'
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निर्देशक की गिरफ्तारी के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। महिला का कहना है कि वे निर्देशक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही यह भी कहा कि कुछ लोगों के उकसावे पर उसने शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि उसे वायरल गर्ल मोनालिसा से जलन महसूस हो रही थी।
विरोधियों के प्रभाव में आने की कही बात
निर्देशक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अब इन आरोपों से इनकार किया है। महिला का कहना है कि महाकुंभ सेंसेशन वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ निर्देशक सनोज मिश्रा की बॉन्डिंग से वह जलन महसूस कर रही थीं। इस वजह से इस किस्म के आरोप लगाए। महिला ने दावा किया है कि वे सनोज मिश्रा के विरोधियों के प्रभाव में आ गई थीं, जिन्होंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाया।
कहा- 'मुझे एफआईआर के लिए उकसाया गया'
शिकायतकर्ता ने कहा, 'मैं सनोज मिश्रा के साथ पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थी और हमारे बीच सब कुछ मेरी सहमति से हुआ। मैंने कभी नहीं कहा कि उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब दो लोग साथ रहते हैं, तो झगड़े होना तय है। और हाल ही में, जब मिश्रा अपनी अगली फिल्म की रेकी के लिए मणिपुर में थे, तो कुछ लोगों ने मुझे उनके और मोनालिसा के साथ उनकी बॉन्डिंग के खिलाफ भड़काया और उन्होंने मुझे एफआईआर दर्ज करने के लिए के लिए उकसाया। अब तुम समझ लो कि सनोज जी की किस्मत खराब है या मेरी'।
Monalisa: कितने भरोसेमंद हैं मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने वाले सनोज मिश्रा? हर फिल्म से जुड़ा रहा है विवाद
पहले भी शिकायत के बाद कर चुकी हैं ऐसा दावा
बता दें कि निर्देशक सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला पहले भी एक बार उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे वापस ले चुकी हैं। उन्होंने सनोज पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, लेकिन फिर केस वापस ले लिया। अब एक बार फिर जब आरोप लगाए और निर्देशक की गिरफ्तारी हो चुकी है तो उनका बयान सामने आया है। बता दें कि सनोज को गाजियाबाद में दुष्कर्म और मारपीट के मामले मे गिरफ्तार किया। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई।
Sanoj Mishra: दिल्ली के नबी करीम इलाके के एक होटल में बनाए संबंध...फिर छोड़ा; चार साल तक दर्द सहती रही युवती