फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash Rathi: आईआईटी भिलाई में स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता का प्रदर्शन, कॉमेडियन यश राठी पर केस दर्ज

Tue, 19 Nov 2024 01:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यश राठी की स्टैंडअप कॉमेडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे दर्शकों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं, अब यश पर पुलिस में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
यश राठी - फोटो : इंस्टाग्राम: @yashrathi.9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-भिलाई में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव मिराज में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी को बुलाया गया था, लेकिन इस दौरान विवाद तब बढ़ गया, जब यश राठी द्वारा किया गया स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन शर्मिंदगी में बदल गया। यश राठी द्वारा हिंदी के अपशब्दों और गालियों के इस्तेमाल ने दर्शकों को चौंका दिया, जिसमें छात्र, प्रोफेसर, परिवार और मेहमान शामिल थे।

विज्ञापन

बीच में बंद कराया गया शो
यश राठी की स्टैंडअप कॉमेडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे दर्शकों को संबोधित करते हुए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे अतिथि, प्रोफेसर शर्मिंदगी से बचने के लिए अपने कान हाथों से ढक रहे हैं। कुछ ने तो कार्यक्रम स्थल से चले जाने का भी फैसला किया। आयोजन समिति के एक सदस्य ने हस्तक्षेप करते हुए यश राठी को मंच पर बुलाया और उनसे अपना कार्यक्रम बंद करने को कहा।

यश राठी के खिलाफ केस
अब इस पर विवाद बढ़ गया है। सभी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यह मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस के पास पहुंच गया। अब इस मामले को लेकर यश राठी पर केस दर्ज हो गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई में एक शो के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल
यह शो 15 नवंबर को संस्थान में आयोजित किया गया था जहां छात्र, उनके माता-पिता और स्टाफ सदस्य मौजूद थे। छात्रों की परिषद द्वारा आयोजित आईआईटी भिलाई के वार्षिक उत्सव के दौरान आयोजित राठी के शो के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसमें उन्हें कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना गया है।

मामले की जांच जारी
दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि राठी के खिलाफ दर्ज शिकायतों के बाद सोमवार को जेवरा सिरसा पुलिस चौकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (अश्लील हरकतें) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और करणी सेना समेत कुछ संगठनों ने आईआईटी प्रबंधन, प्रशासन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में आईआईटी प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन

अब कभी नहीं होगा स्टैंडअप कॉमेडी का आयोजन
आईआईटी भिलाई के निदेशक राजीव प्रकाश ने कहा कि शो के दौरान जब राठी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया तो संस्थान प्रबंधन ने हस्तक्षेप किया और उसे मंच से नीचे उतरने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'संस्थान के वार्षिक उत्सव के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, लेकिन कलाकारों द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल कभी नहीं किया गया था। जब राठी ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया तो हम हैरान रह गए। प्रबंधन ने अब फैसला किया है कि संस्थान में कभी भी स्टैंड-अप कॉमेडी शो का आयोजन नहीं किया जाएगा।' उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने यश राठी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें