ईयरप्लग के साथ ही मिलेगी इजाजत
ठाणे जिला प्रशासन ने नवी मुंबई में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के आगामी म्यूजिक कॉन्सर्ट के आयोजकों को एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कॉन्सर्ट में बच्चों को किसी भी रूप में स्टेज पर हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी जाए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजकों को भेजे गए नोटिस में कहा कि किसी भी बच्चे को बिना ईयरप्लग या हीयरिंग प्रोटेक्शन डिवाइस के कॉन्सर्ट में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाए।
ये खबर भी पढ़ें:
Apna Adda 27: हमारे नाम धरती पर कहीं कोई अपना टुकड़ा नहीं, कागज ही हमारा खेत और कलम हल बन गया
शिकायत के बाद जारी किया गया नोटिस
मालूम हो कि अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' के दौरान ब्रिटिश बैंड ने ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को तीन शो आयोजित किए हैं। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई, इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: 'सलमान के अटेंशन के लिए कंटेस्टेंट करते हैं लड़ाई', घर से बेघर होकर तिलमिलाईं शिल्पा शिरोडकर
नियम नहीं मानने पर लिया जाएगा एक्शन
नोटिस चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी रूप में बच्चों को स्टेज पर न लाएं। इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए। फ्लैश लाइट को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है, जो बच्चों की सेहत के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि अगर आयोजक नोटिस का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: 54 की उम्र में भी फिट हैं सैफ अली खान, कार्डियो और योग के साथ ऐसा है डाइट चार्ट