फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay: अब घर बैठे देख सकेंगे कोल्डप्ले कॉन्सर्ट, इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उठा सकेंगे लुत्फ

Fri, 17 Jan 2025 01:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coldplay:  दुनियाभर में अपने बेहतरीन म्यूजिक और गानों के लिए मशहूर कोल्डप्ले भारत में अपना कॉन्सर्ट करने वाला है। 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' का  26 जनवरी, 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्पेशल लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
कोल्डप्ले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में अपने बेहतरीन म्यूजिक और गानों के लिए मशहूर कोल्डप्ले भारत में अपना कॉन्सर्ट करने वाला है। इसके टिकटों के लिए भी काफी मारामारी मची है। वहीं, टिकटों की कालाबाजारी और धोखाधड़ी की खबरें भी सामने आ रही हैं। खैर, जो लोग कॉन्सर्ट को अपने घर पर बैठकर देखने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए गुड न्यूज है।  कोल्डप्ले का प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। डिज्नी प्लस हॉटस्टार कोल्डप्ले के साथ मिलकर भारत भर में दर्शकों के लिए उनके प्रतिष्ठित ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट’ को लाइव प्रस्तुत किया जाएगा। 

 

क्रिस मार्टिन ने जताया उत्साह

विज्ञापन

कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन ने भारत में शो करने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, "भारत में हमारे सभी दोस्तों को नमस्ते। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 26 जनवरी को, अहमदाबाद से हमारा शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग होगा, इसलिए आप इसे भारत में कहीं से भी देख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारे साथ जुड़ेंगे। हम आपके खूबसूरत देश में आने के लिए बहुत उत्साहित हैं। ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं!”


यह खबर भी पढ़ें: Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट ने बढ़ाए मदद के हाथ, LA में आग राहत कार्यों के लिए दिया डोनेशन

विज्ञापन

इस दिन होगा स्ट्रीम
कोल्डप्ले  कॉन्सर्ट  26 जनवरी, 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर विशेष रूप से लाइव प्रसारित किया जाएगा। हॉटस्टार का दावा है कि इसका लाइव प्रसारण अच्छी क्वालिटी में किया जाएगा, जिससे की लोग कॉन्सर्ट का आनंद उठा सके।


यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ अली खान का हाल जानने अस्पताल पहुंची मां शर्मिला टैगोर, चेहरे पर दिखी चिंता
 

कॉन्सर्ट में इन नियमों का करना होगा पालन
'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' के दौरान ब्रिटिश बैंड ने ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को तीन शो आयोजित किए हैं। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई, इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद चेतावनी जारी की गई कि  इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन ना होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें