पहले वीक कॉकटेल-2 ने कितने कमाए?
फिल्म 'कॉकटेल 2' में चर्चित सितारे होने के बावजूद अब तक यह 100 करोड़ी नहीं बन पाई है। यह फिल्म जिस अंदाज में कलेक्शन जुटा रही है, उससे 100 करोड़ की मंजिल तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा है।
- फिल्म 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये रहा।
- रविवार को तीसरे दिन 17.75 करोड़ रुपये जुटाए थे।
- कॉकटेल-2 ने पहले वीक टोटल 70.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
12वें दिन कितना हुआ टोटल कलेक्शन?
बीते रविवार को यानी 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन 4.40 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल दूसरे सोमवार को इसमें भारी गिरावट दर्ज हुई और कमाई सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये रही। वहीं, आज 12वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.28 करोड़ रुपये कमाए हैं। कॉकटेल-2 का टोटल नेट कलेक्शन 86.18 करोड़ रुपये हो चुका है।
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज का पड़ा असर?
फिल्म 'कॉकटेल 2' के सामने बीते 26 जून 2026 को मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हुई। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा कलाकारों से सजी इस फिल्म ने 'कॉकटेल 2' की कमाई को प्रभावित किया है। तीन दिन बाद यह मुकाबला और मुश्किल होने वाला है, क्योंकि 03 जुलाई को मैदान में 'अल्फा' होगी।